Breaking News

पुलिस मुठभेड़ में 03 शातिर चैन लुटेरे गिरफ्तार, सोने की चैन बरामद

वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ मोहन वर्मा
इटावा। विगत दिवस थाना फ्रेंन्ड्स कालोनी व क्राइम ब्रान्च की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर दतावली नहर पुल से लोकासाई जाने वाली नहर पटरी पर पुलिस मुठभेड़ में 03 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे/निशादेही से लूटी गयी सोने की चैन, 05 हजार रूपये नगद (लूटी गयी सोने की चैन ब्रिकी के) 02 अवैध तमंचा 315 बोर, 03 जीवित, 01 खोखा कारतूस, 01 मोटर साइकिल (फर्जी नम्बर प्लेट लगी हुई) आदि बरामद हुई।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं, जिसमें अभियुक्त अजय के विरूद्ध जनपद इटावा के थानों पर हत्या का प्रयास, लूट, चोरी, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट, गैंगेस्टर एक्ट आदि के 17 अभियोग, अभियुक्त अतेन्द्र के विरूद्ध जनपद इटावा के विभिन्न थानों पर हत्या का प्रयास, लूट, चोरी आर्म्स एक्ट, गैंगेस्टर एक्ट के 09 अभियोग व अभियुक्त जगत नारायन उर्फ बाबी के विरूद्ध जनपद इटावा के विभिन्न थानों पर हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, आर्म्स एक्ट आदि के 08 अभियोग
पंजीकृत हैं। थाना फ्रेंन्डस कालोनी क्षेत्रान्तर्गत अज्ञात बदमाशों द्वारा चैन लूट की घटना कारित की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना फ्रेंन्डस कालोनी पर अभियोग पंजीकृत कर अनावरण के प्रयास किये जा रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों से बरामद सोने के चैन व रूपये लूट की घटनाओं से सम्बन्धित है।
इस सम्बन्ध में थाना फ्रेंन्डस कालोनी पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त :-
1-अजय निवासी सरैया तिराहा थाना सिविल लाइन जनपद इटावा।
2-अतेन्द्र निवासी काशीराम कालोनी थाना सिविल लाइन इटावा।
3-जगतनारायण उर्फ बॉबी निवासी मोतीझीत अस्पताल परिसर थाना सिविल लाइन, इटावा।

Check Also

सनातन परंपरा के पथ पर पंचकोशी यात्रा, काशी की सेवा ही मेरा परम धर्म : अजय राय

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वाराणसी/लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES