Breaking News

3000 यूनिट रक्तदान से डिप्लोमा इंजीनियरों ने पेश की मानवता की मिसाल

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने हृदय सम्राट स्वर्गीय इं. आरके दत्त की पुण्यतिथि पर पूरे प्रदेश में वृहद रक्तदान शिविर आयोजित किया। महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष इं. एचएन मिश्रा के अनुसार प्रदेश के विभिन्न मंडलों में आयोजित शिविरों में करीब 3000 यूनिट रक्तदान किया गया। लखनऊ मंडल की ओर से लोक निर्माण विभाग स्थित विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह में आयोजित शिविर में 200 यूनिट रक्तदान हुआ।
शिविर का शुभारंभ उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया। उन्होंने कहा कि डिप्लोमा अभियंता प्रदेश के विकास की रीढ़ हैं। सड़कों के निर्माण, निर्बाध बिजली आपूर्ति और सिंचाई व्यवस्था को बेहतर बनाने में जूनियर इंजीनियरों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने रक्तदान को मानवता की सेवा का पुनीत कार्य बताते हुए अभियंताओं की सामाजिक प्रतिबद्धता की सराहना की।
लखनऊ मंडल अध्यक्ष इं. राजर्षि त्रिपाठी ने कहा कि सरकार ने अभियंताओं को निर्भीक वातावरण दिया है, लेकिन कर्मचारियों से जुड़ी कुछ समस्याएं अभी लंबित हैं। उन्होंने 400 रुपये भत्ते और 4800 ग्रेड पे की समस्या का उल्लेख किया। कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष इं. एके द्विवेदी, अखिल भारतीय डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष इं. एनडी द्विवेदी, प्रांतीय अध्यक्ष इं. एचएन मिश्रा, विधि संरक्षक इं. हेमेन्द्र प्रताप सिंह, संरक्षक इं. एसपी मिश्रा सहित विभिन्न घटक संघों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
मीडिया प्रभारी इं0 मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि शिविर में एसजीपीजीआई, केजीएमयू, सिविल अस्पताल, बलरामपुर अस्पताल और नारायण चैरिटेबल ब्लड सेंटर की चिकित्सकीय टीमों ने रक्त संग्रह किया। लखनऊ मंडल के अभियंताओं ने परिवार सहित तथा पॉलिटेक्निक की छात्राओं ने भी रक्तदान किया। रक्तदाताओं को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। रक्तदान शिविर में इं0 श्रवण कुमार यादव (लो0नि0वि0), इं0 विनोद कुमार मौर्या, इं0 ओ0पी0 वर्मा, इं0 राजीव गोयल, (ग्रा0अ0वि0), इं0 अमरजीत यादव, इं0 राजीव श्रीवास्तव (आवास विकास), इं0 श्रीप्रकाश गुप्ता (सेतु निगम), इं0 सत्यजीत पाल, इं0 तुलसी राम, इं0 एस0डी0 द्विवेदी (राजकीय निर्माण), इं0 राकेश कुमार यादव, इं0 श्रवण कुमार (सिंचाई सिविल), इं0 जी0बी0 पटेल (राज्य विद्युत परिषद), इं0 राजीव शाक्य, इं0 अरूण कुमार (लघु सिंचाई), इं0 विनय यादव, इं0 मंजीत वर्मा, इं0 विकास मिश्रा (जल निगम), इं0 आर0के0 भाटिया, इं0 दिवाकर राय (सेवानिवृत्त कल्याण संघ) सहित घटकसंघों के पदाधिकारी/सदस्य मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन लखनऊ मण्डल के मण्डल सचिव इं0 प्रदीप कुमार शुक्ला ने किया।

Check Also

KGMU में ब्लड कैंसर मरीज को वेंटिलेटर न मिलने का आरोप, मौत के बाद क्रिटिकल केयर पर सवाल

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में ब्लड कैंसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES