Breaking News

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संकल्प, सीबीसी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

– क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा दिलाई
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ। सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के तहत सोमवार को केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), लखनऊ के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा लेकर भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन का संकल्प लिया। केंद्रीय सतर्कता आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन केंद्रीय संचार ब्यूरो के प्रादेशिक कार्यालय में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान कार्मिकों ने ईमानदारी, पारदर्शिता और जनहित को सर्वोपरि रखने की प्रतिबद्धता जताई।
अलीगंज स्थित केंद्रीय भवन परिसर में सुबह 11 बजे आयोजित समारोह में क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा दिलाई। सभी ने जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में ईमानदारी बरतने, कानून के शासन का पालन करने तथा न रिश्वत लेने और न देने का संकल्प लिया। इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह 26 अक्टूबर से एक नवंबर तक ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ थीम पर मनाया जा रहा है। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि जनसंचार और लोक प्रशासन में पारदर्शिता तथा सत्यनिष्ठा सुशासन की आधारशिला हैं। सतर्कता को केवल वार्षिक आयोजन तक सीमित रखने के बजाय दैनिक कार्यप्रणाली और कार्यसंस्कृति का हिस्सा बनाना जरूरी है।
अधिकारियों ने कर्मचारियों के साथ आम नागरिकों से भी केंद्रीय सतर्कता आयोग के पोर्टल पर ऑनलाइन ई-प्रतिज्ञा लेने और भ्रष्टाचार मुक्त भारत के निर्माण में भागीदारी निभाने की अपील की। सप्ताह के दौरान कार्यालय में विभागीय प्रक्रियाओं में निवारक सतर्कता, डिजिटल रिकॉर्ड प्रबंधन और जनजागरूकता गतिविधियों के जरिए सत्यनिष्ठा का संदेश प्रसारित किया जाएगा।

Check Also

लखनऊ में 245 अवैध वकील चैंबरों पर चलेगा बुलडोजर, मौके पर पुलिस तैनात

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद लखनऊ में नगर निगम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *