Breaking News

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ / नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने अचानक करवट ले ली। कई इलाकों में देर रात तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। इस दौरान गरज-चमक के साथ कुछ क्षेत्रों में ओले भी गिरे। बारिश और ओलावृष्टि के बाद तापमान में गिरावट आने से ठंड का अहसास बढ़ गया। रविवार को भी कई इलाकों में ठंडी हवाएं चलने से मौसम में बदलाव महसूस किया गया।
मौसम में आए इस बदलाव के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी अगले कुछ दिनों में बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। उपलब्ध मौसम संबंधी जानकारी के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के मध्य-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्से में बना कम दबाव का क्षेत्र आगे बढ़ गया है। इसके चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका जताई गई है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, चक्रवाती सिस्टम 26 अक्टूबर की सुबह तक चक्रवाती तूफान और 27 अक्टूबर तक गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। इसके 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश तट के पास पहुंचने की संभावना है।
पूर्वी उत्तर प्रदेश में 29 और 30 अक्टूबर को कई स्थानों पर बारिश होने का पूर्वानुमान है। ऐसे में मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों पर नजर रखना जरूरी होगा।

Check Also

पीएनबी के राजभाषा समारोह में हिंदी का सम्मान, विजेताओं को मिली लाला लाजपत राय शील्ड

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार नई दिल्ली। पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) के द्वारका स्थित प्रधान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *