Breaking News

पवन-अक्षरा विवाद पर खेसारी लाल की दो टूक, मनोज तिवारी के ऑफर पर बोले- मैं जहां हूं, वहीं ठीक हूं

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा के ‘ट्रेडिंग स्टार’ खेसारी लाल यादव ने इंडस्ट्री में चल रहे विवादों और राजनीति में एंट्री की चर्चाओं पर खुलकर प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में एक बातचीत के दौरान उन्होंने पवन सिंह और अक्षरा सिंह के बीच चल रही जुबानी जंग पर खुद को विवादों से दूर रखते हुए संयमित बयान दिया।
पिछले कुछ समय से सियासी गलियारों में पवन सिंह को राज्यसभा भेजे जाने की अटकलें तेज हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए खेसारी ने बिना किसी कटाक्ष के कहा कि अगर वे जा रहे हैं तो उन्हें बहुत-बहुत बधाई। उन्होंने कहा कि पवन सिंह वहां जाएं और बेहतर काम करें। खेसारी के इस बयान को सियासी परिपक्वता के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं अक्षरा सिंह द्वारा हाल में दिए गए बयानों पर जब उनसे सवाल किया गया तो खेसारी ने हाथ जोड़कर खुद को विवाद से अलग कर लिया। उन्होंने साफ कहा कि उन्हें इन सब विवादों में न घसीटा जाए। हल्के तंज के साथ उन्होंने इतना जरूर कहा कि कम से कम वह सही हैं ना। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है।
गौरतलब है कि खेसारी का नाम पहले अभिनेत्री काजल राघवानी के साथ भी जुड़ चुका है। दोनों के रिश्ते और ब्रेकअप को लेकर भी इंडस्ट्री में काफी बयानबाजी हुई थी, जिस पर अक्षरा ने भी टिप्पणी की थी। इसी बीच बीजेपी सांसद और भोजपुरी के वरिष्ठ कलाकार मनोज तिवारी ने खेसारी को राजनीति में लाने की इच्छा जताई थी। इस पर खेसारी ने दो टूक कहा, मैं जहां हूं, वहीं ठीक हूं। उनके इस जवाब से साफ है कि फिलहाल उनका फोकस फिल्मों और संगीत पर ही है, राजनीति में आने की उनकी कोई योजना नहीं है।

Check Also

लखनऊ में एफटीआईआई के पाँच दिवसीय फ़िल्म एप्रिसिएशन कोर्स का शुभारंभ

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। पुणे स्थित प्रतिष्ठित फ़िल्म एंड टेलीविज़न इंस्टीट्यूट ऑफ़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES