Breaking News
Oplus_131072

खादी से पांच साल में 2.79 लाख लोगों को मिला रोजगार : राकेश सचान

वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ। खादी केवल वस्त्र नहीं, बल्कि स्वाभिमान, स्वदेशी और आत्मनिर्भरता का महान विचार है। खादी को अपनाना देश के बुनकरों, शिल्पकारों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यह बात खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान ने शुक्रवार को गोमती नगर स्थित केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में उत्तर प्रदेश खादी महोत्सव-2026 का उद्घाटन करते हुए कही।

Oplus_131072

27 नवंबर से छह दिसंबर तक आयोजित होने वाले इस दस दिवसीय महोत्सव की थीम ‘धागों में संस्कृति, खादी से प्रगति’ रखी गई है। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के उद्यमियों और शिल्पकारों ने 150 स्टॉल लगाए हैं। मंत्री ने स्टॉलों का निरीक्षण कर उत्पादों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आधुनिक डिजाइन और आकर्षक परिधानों के कारण खादी अब युवाओं की पसंद बन रही है। इसमें 100 प्रतिशत शुद्ध कॉटन के वस्त्रों की भी विशेष मांग है।
राकेश सचान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प से खादी को नई पहचान मिली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए काम कर रही है। पिछले पांच वर्षों में मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना और प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत 2544.35 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया गया। इससे 24,799 ग्रामोद्योग इकाइयां स्थापित हुईं और 2.79 लाख से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिला।
उन्होंने बताया कि प्रदेश के 18 मंडलों में आयोजित 115 प्रदर्शनियों में 27,508 स्टॉलों के माध्यम से 161.54 करोड़ रुपये से अधिक की बिक्री हुई है। खादी वस्त्रों और गारमेंट्स की खरीद पर 30 प्रतिशत विशेष छूट भी दी जा रही है।
मंत्री ने प्रदेशवासियों से महोत्सव में पहुंचकर कम से कम एक खादी वस्त्र खरीदने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय कारीगरों और बुनकरों को प्रोत्साहन मिलेगा। उद्घाटन अवसर पर प्रमुख सचिव अनिल कुमार सागर और खादी बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी शिशिर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Check Also

एनबीआरआई के वैज्ञानिक डॉ. विजय वाघ लंदन की प्रतिष्ठित लिनियन सोसाइटी के फेलो चयनित

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। भारतीय वनस्पति विज्ञान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *