Breaking News

गुरुनानक देव के संदेशों से समाज को मिलती है सेवा और सद्भाव की प्रेरणा: योगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को राजधानी के डीएवी पीजी कॉलेज में श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर सिख समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम में गुरु नानक देव जी के जीवन, उनके विचारों और समाज को दिए गए संदेशों को याद किया गया।
मुख्यमंत्री ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को सामाजिक समरसता, सेवा और मानवता के मूल्यों को आत्मसात करने का अवसर बताया। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी समाज को सही दिशा दिखाती हैं। उनका जीवन जाति, धर्म और ऊंच-नीच के भेदभाव से ऊपर उठकर मानव सेवा करने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में गुरु नानक देव जी के बताए सत्य, ईमानदारी, समानता और परोपकार के मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर सिख परंपराओं के अनुरूप धार्मिक आयोजन भी हुए। श्रद्धालुओं ने गुरु साहिब के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
मुख्यमंत्री की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम ने राजधानी में प्रकाश पर्व के उत्साह को और बढ़ाया। कार्यक्रम में सिख समाज के प्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने भी सहभागिता की।
गौरतलब है कि गुरु नानक देव जी ने अपने उपदेशों के माध्यम से समाज को एकता, भाईचारे और निस्वार्थ सेवा का संदेश दिया। उनके विचार आज भी सामाजिक सद्भाव और मानव कल्याण के लिए प्रासंगिक हैं।

Check Also

CMS में 23 नवंबर से दो दिवसीय विज्ञान मेले का आगाज, वायु सेना प्रमुख करेंगे उद्घाटन

वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। सिटी मॉन्टेसरी स्कूल (सीएमएस) के गोल्फसिटी परिसर में सोमवार 23 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *