Breaking News

सीएम योगी ने शिवराज सिंह चौहान की मां को दी श्रद्धांजलि

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
भोपाल। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को मध्य प्रदेश पहुंचे और केंद्रीय कृषि मंत्री एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की दिवंगत मां काशी बाई को श्रद्धांजलि अर्पित की। काशी बाई का बीती 30 अक्टूबर को निधन हो गया था।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भोपाल में आयोजित काशी बाई के त्रयोदशी संस्कार एवं शांति भोज में शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत काशी बाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री योगी ने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दें। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और पूर्व मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह समेत अन्य गणमान्य लोगों ने भी दिवंगत काशी बाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
उल्लेखनीय है कि शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई के निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक जताया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भोपाल पहुंचकर शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Check Also

सेमीकंडक्टर के ग्लोबल मंच पर यूपी की दस्तक, यशोभूमि में दिखेगा प्रदेश का इकोसिस्टम

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में उत्तर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *