Breaking News

केंद्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला दूरदर्शी दस्तावेज: पंकज चौधरी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने मंगलवार को लखनऊ स्थित पार्टी प्रदेश मुख्यालय में केंद्रीय बजट 2026-27 पर आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत-2047 और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने वाला दूरदर्शी विजन है।
पंकज चौधरी ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में मोदी सरकार ने आमजन की सुविधाओं, नवाचार, आर्थिक वृद्धि, रोजगार सृजन और समावेशी विकास पर निरंतर ध्यान दिया है। इसी का स्पष्ट प्रतिबिंब बजट 2026-27 में दिखता है, जिसमें किसान, युवा, महिला, उद्यमी और मध्यम वर्ग सभी का संतुलित ध्यान रखा गया है। उन्होंने बताया कि आधारभूत संरचना को अर्थव्यवस्था की रीढ़ मानते हुए इन्फ्रा बजट को 2014-15 के 2 लाख करोड़ रुपये से बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपये किया गया है। उन्होंने कहा कि बजट में सात नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की घोषणा की गई है, जिनमें दिल्ली-वाराणसी और वाराणसी-सिलीगुड़ी कॉरिडोर उत्तर प्रदेश को विशेष लाभ देंगे। इससे नोएडा, आगरा, लखनऊ, प्रयागराज और वाराणसी जैसे शहरों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। साथ ही डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, नए वाटरवे और वाराणसी में शिप-रिपेयर केंद्र से लॉजिस्टिक्स सस्ती होगी और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
पंकज चौधरी ने कहा कि टियर-2 और टियर-3 शहरों में सिटी इकोनॉमिक रीजन विकसित किए जाएंगे। पर्यटन क्षेत्र में सारनाथ और हस्तिनापुर जैसे स्थलों को अनुभवात्मक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। रक्षा बजट को 15 प्रतिशत बढ़ाकर 7.85 लाख करोड़ रुपये किया गया है। मैन्युफैक्चरिंग, एमएसएमई, आयुष, शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्र में किए गए प्रावधान रोजगार और विकास को गति देंगे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय सहायता के तहत उत्तर प्रदेश को लगभग 4.18 लाख करोड़ रुपये का समर्थन मिलेगा। यह बजट सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की भावना को मजबूत करते हुए प्रदेश और देश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

Check Also

बजट में गांव और गरीब को प्राथमिकता, वीबी-जी राम जी योजना से बढ़ेगा ग्रामीण रोजगार: डॉ. निर्मल

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। विधान परिषद सदस्य एवं उत्तर प्रदेश दैवीय आपदा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES