Breaking News

35 साल की महिला ने 60 साल के ननदोई संग रची पति की हत्या की साजिश, नहर में डुबोकर मारा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। मुरादाबाद जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां 35 वर्षीय महिला ने अपने 60 वर्षीय ननदोई और उसके साथियों के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रच डाली। पुलिस के अनुसार महिला और ननदोई के बीच लंबे समय से अवैध संबंध थे, जिसे लेकर पति और पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था। इसी तनाव के चलते महिला ने पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
पुलिस जांच में सामने आया कि महिला ने रात में अपने प्रेमी ननदोई को हत्या का पूरा प्लान समझाया। योजना के तहत पति को शराब पिलाकर नहर में फेंक दिया जाना था, ताकि मामला हादसे का लगे और यह प्रतीत हो कि नशे की हालत में वह नहर में गिरकर डूब गया। अगले दिन इसी योजना को अमल में लाया गया। ननदोई ने अपने साले को बहाने से बुलाया, उसे शराब पिलाई और नशे की हालत में नहर के किनारे ले जाकर अपने दो साथियों की मदद से नहर में डुबोकर उसकी हत्या कर दी।
घटना के बाद परिजनों को शक हुआ, जिस पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने जब मामले की गहनता से जांच की तो कई तथ्य संदिग्ध पाए गए। कॉल डिटेल और आपसी रिश्तों की कड़ियां जुड़ने पर पुलिस ने पत्नी से पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने हत्या की साजिश रचने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने ननदोई और उसके दो साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस सनसनीखेज घटना से इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है, जबकि परिजन इस विश्वासघात से स्तब्ध हैं।

Check Also

गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने खेली होली, बोले- समरसता और राष्ट्रभक्ति ही हमारी ताकत

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारगोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री गोरखनाथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES