Breaking News

‘चिकनी चमेली’ पर श्रेया घोषाल का बड़ा बयान, बोलीं- अब ऐसे गाने रिकॉर्ड नहीं करूंगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
नई दिल्ली। अपनी सुरीली आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली सिंगर श्रेया घोषाल इन दिनों अपने सुपरहिट गाने ‘चिकनी चमेली’ को लेकर चर्चा में हैं। साल 2012 में फिल्म अग्निपथ के लिए गाया गया यह गीत आज भी कॉन्सर्ट्स में धूम मचाता है, लेकिन अब श्रेया ने साफ कर दिया है कि भविष्य में वह इस तरह के बोल वाले गाने रिकॉर्ड नहीं करेंगी।
हाल ही में एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान श्रेया ने बताया कि ‘चिकनी चमेली’ की जबरदस्त सफलता के बाद उनके पास कई गानों के प्रस्ताव आए, लेकिन उनमें से अधिकतर के बोल उन्हें असहज करने वाले लगे। उन्होंने कहा कि कुछ गीतों में महिलाओं को वस्तु की तरह पेश किया जा रहा था, जिसे गाने में उन्हें शर्म महसूस हुई। श्रेया के मुताबिक, उन्हें ऐसी पंक्तियां गाने के लिए कहा गया जो महिलाओं की गरिमा के खिलाफ थीं, इसलिए उन्होंने तुरंत ऐसे प्रस्ताव ठुकरा दिए। श्रेया ने स्वीकार किया कि जब उन्होंने ‘चिकनी चमेली’ रिकॉर्ड किया था, तब वह इतनी परिपक्व नहीं थीं कि हर शब्द के गहरे अर्थ को समझ सकें। उन्होंने बताया कि फिल्म के लिए रिकॉर्ड किया गया संस्करण मूल ड्राफ्ट से हल्का था, फिर भी उसमें कई इशारों वाले शब्द थे। अब अनुभव और उम्र के साथ वह अपने गीतों के चयन को लेकर ज्यादा सजग हो गई हैं।
ट्रोलिंग पर प्रतिक्रिया देते हुए श्रेया ने कहा कि यह गाना उनका हिस्सा है और वह इसे स्टेज पर गाने से पीछे नहीं हटतीं, लेकिन आगे से वह ऐसे गीतों से दूरी बनाए रखेंगी।

Check Also

लखनऊ में एफटीआईआई के पाँच दिवसीय फ़िल्म एप्रिसिएशन कोर्स का शुभारंभ

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। पुणे स्थित प्रतिष्ठित फ़िल्म एंड टेलीविज़न इंस्टीट्यूट ऑफ़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES