Breaking News

दिल्ली में छठ पूजा पर 16 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश, सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
दिल्ली। दिल्ली सरकार ने छठ पूजा के अवसर पर 16 नवंबर 2026 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस दिन दिल्ली सरकार के सभी सरकारी कार्यालय, स्वायत्त संस्थाएं और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (पीएसयू) बंद रहेंगे। दिल्ली के उपराज्यपाल की मंजूरी के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से नौ नवंबर को जारी आदेश में बताया गया है कि प्रतिहार षष्ठी अथवा सूर्य षष्ठी (छठ पूजा) के अवसर पर सोमवार, 16 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। यह फैसला दिल्ली में छठ महापर्व मनाने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। आदेश पर सामान्य प्रशासन विभाग के संयुक्त सचिव प्रदीप तायल के हस्ताक्षर हैं। अधिसूचना की प्रतियां उपराज्यपाल कार्यालय, मुख्यमंत्री कार्यालय, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष, मंत्रिपरिषद के सचिवों और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी गई हैं। इसके अलावा दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के आयुक्त और नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के अध्यक्ष को भी इसकी जानकारी दी गई है।
गौरतलब है कि छठ पूजा उत्तर भारत के प्रमुख लोकपर्वों में शामिल है। इस दौरान व्रती महिलाएं और पुरुष भगवान सूर्य और छठी मैया की आराधना करते हैं। श्रद्धालु कठिन व्रत रखते हैं और अस्ताचलगामी तथा उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हैं। दिल्ली में भी पूर्वांचल और बिहार के बड़ी संख्या में लोग छठ पर्व मनाते हैं।

Check Also

दिल्ली की हवा बिगड़ी, एनसीआर में ग्रैप-1 के सभी 25 उपाय तत्काल लागू

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार नई दिल्ली। दिल्ली में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंचने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *