Breaking News

आरएमएलआईएमएस के डॉक्टरों ने निकाला चार किलो का कैंसरयुक्त ट्यूमर

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (RMLIMS) के डॉक्टरों ने एक 48 वर्षीय महिला के स्तन से करीब चार किलोग्राम वजनी विशाल कैंसरयुक्त ट्यूमर निकालने में सफलता हासिल की है। एंडोक्राइन सर्जरी विभाग की टीम ने करीब 35×25 सेंटीमीटर आकार के इस जटिल ट्यूमर का सफल ऑपरेशन किया। मरीज पहले दो बार दूसरे चिकित्सा संस्थानों में सर्जरी करा चुकी थीं, लेकिन ट्यूमर दोबारा विकसित हो गया था।
संस्थान के अनुसार महिला के स्तन में विकसित फाइलोड्स ट्यूमर काफी बड़ा हो चुका था। इसमें आंतरिक रक्तस्राव और संक्रमण के कारण मरीज की हालत गंभीर हो गई थी। लगातार रक्तस्राव से उनका हीमोग्लोबिन स्तर गिरकर महज चार ग्राम प्रति डेसीलीटर रह गया था। ऐसी स्थिति में ऑपरेशन करना बेहद जोखिमपूर्ण था। डॉक्टरों ने पहले आवश्यक उपचार देकर हीमोग्लोबिन का स्तर सुधारा और मरीज की स्थिति स्थिर की। इसके बाद जटिल सर्जरी को अंजाम दिया। ट्यूमर का विशाल आकार, कैंसरयुक्त प्रकृति और पहले हो चुकी दो सर्जरी के कारण ऑपरेशन चिकित्सकों के लिए बड़ी चुनौती था। दीपावली के दौरान भी संस्थान की टीम ने मरीज के उपचार को प्राथमिकता देते हुए सफलतापूर्वक सर्जरी की।
इस ऑपरेशन में एंडोक्राइन सर्जरी विभाग की डॉ. अश्विनी राहलकर और डॉ. सर्राह इदरीस शामिल रहीं। एनेस्थीसिया टीम में डॉ. स्मारिका, डॉ. शशांक, डॉ. प्रतिष्ठि और डॉ. आकृति ने अहम भूमिका निभाई। नर्सिंग अधिकारियों गीता, मंतशा और विमला का भी विशेष सहयोग रहा। संस्थान प्रशासन ने इसे चिकित्सकों, एनेस्थीसिया विशेषज्ञों और नर्सिंग स्टाफ के बेहतर समन्वय और समर्पण का उदाहरण बताया।

Check Also

एक्सप्रेसवे पर चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण और नशा जांच अनिवार्य होगा : ब्रजेश पाठक, उप मुख्यमंत्री

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण बस हादसे के बाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *