Breaking News

कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में प्रदेश की पहली डिजिटल पीईटी-सीटी स्कैनर स्थापित

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। चक गंजरिया स्थित कल्याण सिंह अति विशिष्ट कैंसर संस्थान, लखनऊ में प्रदेश के सरकारी संस्थानों की पहली अत्याधुनिक डिजिटल पीईटी-सीटी स्कैनर की स्थापना का कार्य शुरू हो गया है। इस महत्वपूर्ण परियोजना का शुभारंभ संस्थान के निदेशक प्रो. एम.एल.बी. भट्ट द्वारा किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के एनपी-एनसीडी कार्यक्रम से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी और संस्थान के प्रमुख चिकित्सक मौजूद रहे।

कार्यक्रम में डॉ. आर.एस. यादव, महाप्रबंधक एनपी-एनसीडी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, डॉ. अलका शर्मा, अपर निदेशक एनपी-एनसीडी महानिदेशालय, डॉ. नीतू शुक्ला, उप-महाप्रबंधक एनपी-एनसीडी, संस्थान के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजेन्द्र कुमार, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वरुण विजय तथा न्यूक्लियर मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार गुप्ता की उपस्थिति रही। सभी ने इस पहल को प्रदेश के कैंसर रोगियों के लिए बड़ी उपलब्धि बताया।

डिजिटल पीईटी-सीटी स्कैनर की मदद से कैंसर रोगियों में कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी के प्रति रोग की प्रतिक्रिया का आकलन पहले से अधिक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से किया जा सकेगा। इससे रोग की अवस्था का सही मूल्यांकन संभव होगा और उपचार की रणनीति बेहतर ढंग से तय की जा सकेगी।

संस्थान प्रशासन के अनुसार मशीन के तकनीकी परीक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसे शीघ्र ही रोगियों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया जाएगा। इस सुविधा के शुरू होने से लखनऊ समेत आसपास के जिलों के मरीजों को पीईटी-सीटी जांच के लिए अन्य केंद्रों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इससे जांच में देरी कम होगी और समय पर सटीक निदान व बेहतर उपचार उपलब्ध हो सकेगा। यह पहल प्रदेश में कैंसर निदान और उपचार सेवाओं की गुणवत्ता को नई ऊंचाई प्रदान करने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

Check Also

पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस संकट पर प्रमोद तिवारी ने केंद्र सरकार को घेरा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES