Breaking News

दिल्ली में नवीकृत हॉकी अकादमी का पीएनबी द्वारा उद्घाटन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंकों में शामिल पंजाब नेशनल बैंक ने खेलों के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करते हुए दिल्ली में अपनी हॉकी अकादमी के नवीकृत स्वरूप का उद्घाटन किया है। यह पहल देश में हॉकी को प्रोत्साहित करने और उभरती खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

मुखर्जी नगर स्थित इस नवीकृत हॉकी अकादमी का उद्घाटन पीएनबी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक चंद्र ने किया। इस अवसर पर बैंक के वरिष्ठ अधिकारी, हॉकी टीम के अनुभवी कोच और खिलाड़ी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान खेलों के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

पीएनबी की हॉकी अकादमी आधुनिक और प्रीमियम सुविधाओं से सुसज्जित है। यहां 14 से 17 वर्ष आयु वर्ग के 25 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें पेशेवर प्रशिक्षण दिया जाता है। बैंक इन खिलाड़ियों को आवास, शिक्षा, अनुभवी कोचिंग और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराकर उनके समग्र विकास में सहयोग करता है, ताकि वे हॉकी के क्षेत्र में सफल करियर बना सकें।

बैंक की इस पहल की सफलता का प्रमाण यह है कि पीएनबी के कार्मिक और भारतीय हॉकी टीम के प्रमुख फॉरवर्ड खिलाड़ी अभिषेक और सुखजीत सिंह ने हाल ही में एशिया कप 2025 में भारत का नाम रोशन किया है। दोनों खिलाड़ी ओलंपियन और अर्जुन पुरस्कार विजेता भी हैं। इसके अलावा पीएनबी हॉकी अकादमी से निकले लवप्रीत सिंह, संजय और इंदरपाल सिंह वर्तमान में पीएनबी की हॉकी टीम के अहम सदस्य हैं। यह अकादमी भविष्य के हॉकी सितारों को तैयार करने में अहम भूमिका निभा रही है

Check Also

केशव मौर्य-चिराग पासवान मुलाकात, खाद्य प्रसंस्करण से यूपी की अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES