Breaking News
IB Thumbnail - 1

महाकुंभ: आकाश में समुद्र मंथन का जीवंत चित्रण

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
प्रयागराज। 144 वर्षों बाद विशेष संयोग में प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में प्रदेश के सबसे बड़े ड्रोन शो का शुभारंभ हुआ। श्रद्धालुओं ने शुक्रवार देर शाम आकाश में समुद्र मंथन का जीवंत चित्रण देखा। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित 2,500 ड्रोन का विशाल शो शनिवार और रविवार को भी दिखाया जाएगा। मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं को ड्रोन के माध्यम से भारतीय गौरवशाली संस्कृति, अध्यात्म और तकनीकी का अनूठा समन्वय देखने को मिला। आकाश नीली रोशनी से जगमगा उठा और रंग बिरंगे धार्मिक प्रतीकों की अद्भुत छटा प्रस्तुत की गयी। यह जानकारी आज यहां प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी।
मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि महाकुम्भ क्षेत्र सेक्टर-7 में ड्रोन शो का शुभारंभ शंख ध्वनि के साथ हुआ। महाकुंभ की गाथा को अनोखे रूप में प्रस्तुत किया गया। श्रद्धालुओं ने समुद्र मंथन के महाकाव्य को आकाश के विशाल कैनवास पर जीवंत होते देखा। यूपी टूरिज्म की इसी नवीन सोच ने आज ड्रोन शो के माध्यम से प्रौद्योगिकी और परंपरा का यह अद्भुत संगम संभव किया है।
श्री सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने भारत की प्राचीन परंपराओं को संरक्षित करने का पवित्र दायित्व उठाया है। परंपराओं की नींव पर खड़ा, आज का उत्तर प्रदेश आधुनिकता और नवाचार में भी भारत के अग्रणी राज्यों में से एक है। उ0प्र0 के कौशल एवं सामर्थ्य से आज का उ0प्र0 सशक्त, गर्वित और निर्भीक है। साथ ही आधुनिक तकनीकी एवं विकास की एक नई इबारत लिख रहा है।

Check Also

वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, सीता कुटिया के भी किए दर्शन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार कानपुर। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *