Breaking News

राज्यपाल ने डा0 वी0जी0 पटेल स्मृति व्याख्यान श्रृंखला को आनलाइन सम्बोधित किया

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 6 सितम्बर। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज यहां राजभवन के सभाकक्ष से आनलाइन भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान, गुजरात द्वारा आयोजित डा0 वी0जी0 पटेल स्मृति व्याख्यान श्रृंखला के आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डॉ0 वी0जी0 पटेल उद्यमिता शिक्षा के महत्व को न केवल समझते थे, बल्कि वह मुख्यधारा की शिक्षा में उद्यमिता के तत्वों को समाहित करना चाहते थे। उन्होंने गुजरात में प्रशिक्षित उद्यमियों की महत्ता का एक रोल मॉडल लागू किया, जो आज देश भर में एक उदाहरण स्वरूप अपनी पहचान बना रहा है
राज्यपाल ने कहा कि उद्यमिता विकास के लिये यह आवश्यक है कि एक युवा अपने अन्दर उद्यमी व्यक्ति के गुणों को बढ़ाये। यह तभी सम्भव है जब हम प्रारम्भ से ही विद्यार्थियों के कौशल विकास को निखारने वाली शिक्षा हेतु प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता पर विशेष ध्यान दिया गया है। नई शिक्षा नीति विशेष तौर पर रोजगार व स्वःरोजगार कौशल में संवर्धन को बढ़ावा देने वाली है।
इस आनलाइन कार्यक्रम के आयोजक तथा भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान, गुजरात के महानिदेशक डा0 सुनील शुक्ला ने राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल द्वारा सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर उद्यमिता को बढ़ाने के लिए किये गये कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि छोटे स्तर से ही अपना स्टार्ट-अप लगाने का विचार रखने वाले युवाओं के लिए श्रीमती आनंदीबेन पटेल हमेशा प्रेरणा की स्रोत रहेंगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यपाल उत्तर प्रदेश श्रीमती आनंदीबेन पटेल तथा विशिष्ट अतिथि गुजरात के शिक्षा मंत्री गणेश चूड़ास्मा के सम्मान में भेंट स्वरूप प्रतीक चिन्ह भी प्रस्तुत किये गये।

Check Also

फर्जी आइडी, असलहा और अपहरण से कारोबारी से 13 लाख व जेवर ऐंठे, छह गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। कृष्णानगर में फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर कारोबारी का अपहरण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES