Breaking News

योगी के नेतृत्व में सुरक्षित है हिंदू धर्म और संस्कृति : संत

– दीपोत्सव में मुख्यमंत्री ने संतों का किया सम्मान, भेंट किए मिष्ठान और उपहार
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
अयोध्या। दीपोत्सव 2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम कथा पार्क में संतों का सम्मान किया। उन्होंने संतों को मिष्ठान, दक्षिणा और उपहार भेंट किए। इस दौरान संतों ने अयोध्या के विकास, हिंदू धर्म-संस्कृति के संरक्षण और दीपोत्सव को भव्य स्वरूप देने के लिए मुख्यमंत्री की सराहना की। संतों ने कहा कि योगी सरकार में हिंदू धर्म और संस्कृति सुरक्षित हैं तथा अयोध्या की पहचान वैश्विक स्तर पर मजबूत हुई है।
सुग्रीव किला अयोध्या के महंत स्वामी विश्ववेश प्रपन्नाचार्य ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कारण हिंदू धर्म, संस्कृति और हिंदू समाज सुरक्षित हैं। हरिधाम पीठ गोपाल मंदिर के महंत जगद्गुरु राम दिनेशाचार्य ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयासों से आज अयोध्या का नाम देश ही नहीं, विदेशों में भी हो रहा है।
उदासीन आश्रम के श्रीमहंत डॉ. स्वामी भरत लाल ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या दीपोत्सव को नया आकार और भव्यता प्रदान की है। वहीं, वैदेही वल्लभ पुंज बावन जी मंदिर के महंत वैदेही वल्लभ शरण ने कहा कि मुख्यमंत्री पर रामलला की विशेष कृपा है। उनके व्यक्तित्व और कार्यों की जितनी प्रशंसा की जाए, वह कम है।
वासुदेव घाट स्थित पत्थर मंदिर के महंत मनीष दास ने कहा कि अयोध्या में आज दिखाई दे रहा बदलाव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि पहले यहां बजबजाती नालियां दिखाई देती थीं, जबकि अब शहर का स्वरूप पूरी तरह बदल रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी अयोध्या का विकास इसी गति से जारी रहेगा। संतों ने मुख्यमंत्री के प्रयासों को धर्म, संस्कृति और सनातन परंपरा के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।

Check Also

पांच लाख फर्जी ई-मेल आईडी का खुलासा, कानपुर से आरोपी गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश एटीएस ने बम से उड़ाने की धमकियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *