Breaking News

पीसीसी में मना ‘‘नारी न्याय सदस्य सम्मान समारोह’’

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के निर्देश पर पूरे देश में महिला कांग्रेस द्वारा सदस्यता अभियान की शुरूआत विगत 15 सितंबर 2024 से शुरू हुई थी, जिसमें उत्तर प्रदेश में महिला सदस्यता अभियान ने सफलता प्राप्त की। जिसके तहत अधिक से अधिक सदस्यता कराने वाली महिलाओं और महिला कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वाली महिलाओं का मनोबल बढ़ाने के लिए ‘‘नारी न्याय सदस्य सम्मान समारोह’’ कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
षुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय नेहरू भवन माल एवेन्यू में ‘‘नारी न्याय सदस्य सम्मान समारोह’’ कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री की अध्यक्षता में किया गया जिसमें अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लाम्बा मुख्य अतिथि के रूप से मौजूद रहीं। कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस मध्यजोन की सचिव अनामिका यादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन जैनब हैदर ने किया।
समारोह में उपस्थित महिलाओं को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका लांबा ने नारी न्याय किट प्रदान की। तद्पश्चात अपने सम्बोधन में अलका लांबा ने राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़नी चाहिए। ताकि हम महिलाएं अपने हक और हकूक की लड़ाई पूरी मजबूती के साथ लड़ सके।

Check Also

फर्जी आइडी, असलहा और अपहरण से कारोबारी से 13 लाख व जेवर ऐंठे, छह गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। कृष्णानगर में फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर कारोबारी का अपहरण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES