Breaking News

मिनी बंगाल की झलक दिखेगी काशी में, 30 फीट की मां दुर्गा की प्रतिमा बनेगी सबसे बड़ा आकर्षण

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
वाराणसी। शारदीय नवरात्र के साथ काशी में दुर्गा पूजा की तैयारियां तेज हो गई हैं। 11 अक्टूबर से शुरू होने वाले चार दिवसीय दुर्गोत्सव में शहर मिनी बंगाल की रंगत में नजर आएगा। इस बार नई सड़क स्थित सनातन धर्म इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश की सबसे ऊंची बताई जा रही 30 फीट ऊंची और 15 फीट चौड़ी मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अनुसार जिले में 512 सार्वजनिक स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित होंगी।
शहर में 15 प्रमुख स्थानों पर भव्य पंडाल तैयार किए जा रहे हैं। सनातन धर्म इंटर कॉलेज में 60 फीट ऊंचा बदरीनाथ मंदिर की तर्ज पर पंडाल बनाया जा रहा है। यहां पांच मिनट का इलेक्ट्रिक शो भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र होगा। बंगाल से आए 35 कारीगर बांस, पुआल और गंगा की मिट्टी से प्रतिमा तैयार कर रहे हैं। हथुआ मार्केट में अंकोरवाट के विष्णु मंदिर की तर्ज पर पंडाल का निर्माण लगभग 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है। शिवपुर मिनी स्टेडियम में केदारनाथ मंदिर की थीम पर पंडाल बनाया जा रहा है। मैदागिन टाउनहाल में छत्रपति शिवाजी को तलवार भेंट करते हुए मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित होगी। प्रतिमा गंगा की मिट्टी से तैयार की जा रही है।
पांडेयपुर में आदियोगी थीम पर 40 फीट ऊंचा पंडाल बनेगा। जगतगंज में समसामयिक घटनाओं पर आधारित इलेक्ट्रॉनिक शो होगा। वरुणा पुल क्षेत्र में मां दुर्गा को बनारसी हैंडलूम साड़ी पहनाई जाएगी। कई पंडालों में आधुनिक तकनीक और सामाजिक संदेश भी देखने को मिलेंगे। चेतगंज में मां दुर्गा का अनूठा रूप, जबकि तुलसीपुर में इलेक्ट्रॉनिक झांकी के जरिये नारी सशक्तीकरण का संदेश दिया जाएगा। इस बार काशी की दुर्गा पूजा में परंपरा, कला और आधुनिकता का संगम देखने को मिलेगा।इस बार जिम स्पोर्टिंग क्लब, शारदा संघ और रामकृष्ण मठ सहित कई प्रमुख पंडालों में इस वर्ष कुछ बेहद अनोखी प्रतिमाएं स्थापित की जा रही हैं। चेतगंज स्थित विद्यार्थी स्पोर्टिंग क्लब में मां दुर्गा को ‘एलियन’ रूप में दर्शाया गया है, जबकि नवाबगंज दुर्गाकुंड में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के चेहरे से प्रेरित प्रतिमा बनाई गई है। वहीं, एक पंडाल में 14-15 फीट ऊंचे सिंह पर हंसमुख कन्या के रूप में भगवती विराजमान हैं। आधुनिक तकनीक के जरिये तुलसीपुर के गोल्ड स्पोर्टिंग क्लब में इलेक्ट्रॉनिक झांकी से नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया गया है, जहां छेड़खानी करने वाले का शिक्षिका दुर्गा रूप धरकर वध करती है। इसके अलावा, पान दरीबा में हाई-टेक भूत बंगला और गीता मंदिर में असुर वध का जीवंत दृश्य भी आकर्षण का केंद्र रहेगा।

Check Also

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार मेरठ। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES