Breaking News

तैयारियां पूरी न होने से लखनऊ का रोजगार मेला आगे बढ़ा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को प्रस्तावित रोजगार मेला तैयारियां पूरी न होने के कारण आगे बढ़ा दिया गया है। उत्तर प्रदेश कौशल विकास विभाग की ओर से आयोजित किए जाने वाले इस रोजगार मेले को फिलहाल पोस्टपोन कर दिया गया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार अंतिम तैयारियां पूरी होने के बाद नई तिथि घोषित कर युवाओं को इसकी सूचना दी जाएगी।
जानकारी के अनुसार राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 9 जनवरी को रोजगार मेला आयोजित होना था। इसके साथ ही प्रदेश के अन्य मंडलों में भी अलग-अलग तिथियों पर रोजगार मेले आयोजित किए जाने की योजना थी। हालांकि भौतिक तैयारियों के अभाव में विभाग ने सभी निर्धारित कार्यक्रमों को आगामी तिथि तक स्थगित करने का निर्णय लिया है।
कौशल विकास विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रोजगार मेले के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की योजना थी। इस मेले में प्रदेश की 50 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों की भागीदारी प्रस्तावित थी, जिनके जरिए लगभग 2500 से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल की गई थी।
विभाग का कहना है कि रोजगार मेले के सफल आयोजन के लिए जरूरी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जैसे ही सभी तैयारियां पूरी होंगी, वैसे ही नई तिथि की घोषणा कर युवाओं को सूचित किया जाएगा। अधिकारियों ने युवाओं से अपील की है कि वे विभाग की आधिकारिक सूचना का इंतजार करें। रोजगार मेले के आयोजन का उद्देश्य युवाओं को उनकी योग्यता और कौशल के अनुसार रोजगार के अवसर प्रदान करना है, जिसे बेहतर तैयारी के साथ आगे की तिथि पर संपन्न कराया जाएगा।

Check Also

राजधानी में चार केंद्रों पर शुरू हुई UPPSC GDC की मुख्य परीक्षा, एक अक्टूबर तक चलेगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES