Breaking News

लखनऊ में अशोक लेलैंड के इलेक्ट्रिक वाहन मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की शुरुआत

– रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी ने किया उद्घाटन
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की औद्योगिक प्रगति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में राजधानी लखनऊ में अशोक लेलैंड के इलेक्ट्रिक वाहन मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की औपचारिक शुरुआत हो गई। सरोजनी नगर क्षेत्र में स्थापित इस अत्याधुनिक प्लांट का उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमारस्वामी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संयुक्त रूप से किया।
उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फैक्ट्री परिसर का दौरा किया और यहां तैयार की जा रही इलेक्ट्रिक बसों का अंदर से निरीक्षण किया। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वयं ई-बस में सफर कर परियोजना का जायजा लिया और इसे भविष्य की परिवहन आवश्यकताओं के अनुरूप बताया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह तथा मुख्यमंत्री के सचिव अमित सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने इस परियोजना को उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए मील का पत्थर बताया।
सरोजनी नगर में लगभग 70 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित यह इलेक्ट्रिक वाहन मैन्युफैक्चरिंग प्लांट रिकॉर्ड 16 महीनों में तैयार किया गया है। प्लांट को अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से लैस किया गया है और इसे भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। यहां इलेक्ट्रिक बसों के निर्माण से न केवल स्वच्छ और हरित परिवहन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। सरकार और अशोक लेलैंड प्रबंधन ने इस प्लांट को उत्तर प्रदेश के लिए एक बड़ी औद्योगिक उपलब्धि बताया। अधिकारियों के अनुसार यह परियोजना राज्य को इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के साथ-साथ निवेश और तकनीकी विकास को भी गति देगी।

Check Also

गणतंत्र दिवस पर संविधान के साथ नदियों की सुरक्षा का संकल्प जरूरी: अखिलेश यादव

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारलखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 77वें …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES