Breaking News

टीम इंडिया की उपलब्धि देश के लिए गर्व का विषय: सतीश महाना

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। सतीश महाना, अध्यक्ष उत्तर प्रदेश विधानसभा, ने भारतीय क्रिकेट टीम को आईसीसी टी‑20 विश्व कप के फाइनल में चौथी बार पहुंचने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
श्री महाना ने अपने संदेश में कहा कि भारतीय टीम ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन और मजबूत टीम भावना के बल पर विश्व क्रिकेट में देश का मान-सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि फाइनल तक का सफर तय करना खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, समर्पण और उनके अद्भुत कौशल का प्रमाण है।
उन्होंने कहा कि टीम इंडिया की यह उपलब्धि पूरे देश के लिए गर्व और उत्साह का विषय है। भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से देश के करोड़ों युवाओं में खेलों के प्रति नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार होगा। उन्होंने कहा कि जब खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगे का मान बढ़ाते हैं, तो पूरे देश का मनोबल ऊंचा होता है।
विधानसभा अध्यक्ष ने आगे कहा कि भारतीय टीम ने जिस आत्मविश्वास और संयम के साथ पूरे टूर्नामेंट में प्रदर्शन किया है, वह सराहनीय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि टीम इसी जज्बे और आत्मविश्वास के साथ फाइनल मुकाबले में भी उतरेगी और देशवासियों को एक और विश्व कप जीत का गौरव दिलाएगी।
अंत में श्री महाना ने टीम के सभी खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और सहयोगी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूरा देश उनकी सफलता के लिए प्रार्थना कर रहा है और सभी को फाइनल में ऐतिहासिक जीत की आशा है।

Check Also

​”हिन्दू धर्म की चंदन की लकड़ी में दीमक लग गई, अब नरमी नहीं कड़ाई का समय : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

– ​”श्री राम के दरबार में चोरी हुई और सारा सरकारी प्रायश्चित प्रायश्चित नहीं” – …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES