Breaking News

प्रवीण तोगड़िया बोले- विद्यार्थियों को मिले सस्ती शिक्षा, युवाओं को रोजगार; किसानों के हक पर दिया जोर

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
बरेली। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने बरेली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, रोजगार और किसानों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को सस्ती शिक्षा मिलना उनका अधिकार है और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना सरकार और समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। तोगड़िया ने कहा कि जब तक शिक्षा सुलभ नहीं होगी, तब तक देश की वास्तविक प्रगति संभव नहीं है।
डॉ. तोगड़िया ने किसानों की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि खेत हमारा और फसल हमारी होने के बावजूद किसान कर्ज में डूबा हुआ है। किसानों को उनकी फसलों का वाजिब दाम नहीं मिल पा रहा है, जो गंभीर विषय है। उन्होंने नारा दिया कि किसानों को फसल के दाम मिलना ही अब हमारा राम और हमारा काम है। उन्होंने कहा कि जब किसान खुशहाल होगा, तभी देश मजबूत होगा।
कार्यक्रम में तोगड़िया ने अंतरराष्ट्रीय मुद्दों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में पिछले कई वर्षों से हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है और ऐसी ही स्थिति कभी कश्मीर घाटी में भी रही है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण करोड़ों हिंदुओं के सहयोग से हुआ है और यह किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि समाज की आस्था का प्रतीक है। उन्होंने भारत की प्राचीन समृद्धि और शिक्षा परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि एक समय भारत दुनिया का सबसे समृद्ध देश था और शिक्षा का केंद्र भी रहा है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने लोगों से सामाजिक एकजुटता, जनसंख्या नियंत्रण कानून और स्वदेशी सोच अपनाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने यह संकल्प दोहराया कि सस्ती शिक्षा, रोजगार और किसानों को न्याय दिलाने के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा।

Check Also

गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने खेली होली, बोले- समरसता और राष्ट्रभक्ति ही हमारी ताकत

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारगोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री गोरखनाथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES