Breaking News

अखिल भारतीय ब्रहम समाज का 22 वां सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार धूमधाम से सम्पन्न

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 26 अप्रैल। अलीगंज हनुमान जी मंदिर निकट कपूरथला चैराहा, लखनऊ में अखिल भारतीय ब्रहम समाज का 22 वां सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार धूमधाम से सम्पन्न हुआ। काशी, चित्रकूट एवं नैमिषारण्य के विद्वान आचार्यों द्वारा 98 बटुकों का जनेऊ संस्कार कराया गया जिसमें अवध क्षेत्र के कई जिलों के हजारों लोगों ने हिस्सा लिया।
बरूआ खिलाने से प्रातः 8 बजे शुरू हुआ संस्कार, मुण्डन, यज्ञ, वेदी पूजा, भिक्षा कार्यक्रम और बैण्ड बाजे के साथ काशी पढ़ने के बाद मामाजी के द्वारा मनाये जाने के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विभिन्न ब्राहम्ण संगठनो के प्रतिनिधियों सहित अखिल भारतीय ब्रहम समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सी०पी० अवस्थी, कार्यवाहक अध्यक्ष कोमल द्विवेदी, महामंत्री देवेन्द्र शुक्ला, कोषाध्यक्ष प्रेम कुमार मिश्र, उपाध्यक्ष दया शंकर पाण्डेय, राम कुमार चैबे, उपमहामंत्री राम कृष्ण त्रिपाठी, संजीव गिरी, गिरिजा शंकर त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी अर्जुन द्विवेदी, हरिश्चंद्र तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष विजय त्रिपाठी, हरिश्चंद्र तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष विजय त्रिपाठी, महासचिव कौशिक बनर्जी, कोषाध्यक्ष गोविन्द मिश्र, धारा नाथ मिश्र, लखनऊ जनपद अध्यक्ष शिव कुमार शुक्ल, सचिव शैलेन्द्र शुक्ल, कार्यवाहक सचिव रमा शंकर बाजपेयी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Check Also

फर्जी आइडी, असलहा और अपहरण से कारोबारी से 13 लाख व जेवर ऐंठे, छह गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। कृष्णानगर में फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर कारोबारी का अपहरण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES