Breaking News

2027 में 80 बनाम 20 की लड़ाई होगी, तीसरी बार बनेगी डबल इंजन सरकार: योगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया है कि 2027 का विधानसभा चुनाव 80 बनाम 20 की लड़ाई होगा और भाजपा लगातार तीसरी बार प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि जेन-जी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के साथ है। प्रदेश की जनता सुरक्षा, सुशासन और समृद्धि के मुद्दे पर भाजपा का समर्थन करेगी। मुख्यमंत्री ने दीपावली पर एक मीडिया संस्थान को दिए विशेष साक्षात्कार में विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश को बीमारू राज्य से निकालकर देश की तीन प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल किया गया है। अब उत्तर प्रदेश को देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना लक्ष्य है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या उनके लिए चुनाव का नहीं, बल्कि आस्था का विषय है। गोरक्षपीठ संविधान लागू होने और देश में पहला चुनाव होने से पहले ही राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़ी थी। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें रामभक्तों पर गोली चलवाने और अयोध्या की उपेक्षा के लिए माफी मांगनी चाहिए। अयोध्या में रावण, मारीच और ताड़का का कोई चिह्न नहीं है, ऐसे में उनके भक्त यहां क्यों आना चाहते हैं।राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए योगी ने कहा कि संसद लोकतंत्र में बहस का सबसे बड़ा मंच है, चौराहा नहीं। वहीं, सपा के पीडीए को उन्होंने परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी करार दिया। ओवैसी के बयानों पर भी उन्होंने कटाक्ष किया।
मुख्यमंत्री ने दावा किया कि पंचायत मतदाता सूची में शामिल 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम निर्वाचन आयोग की सूची में नहीं हैं। इनमें 55 लाख सरकारी योजनाओं के लाभार्थी और 18-19 वर्ष के 4.5 लाख युवा शामिल हैं। इस संबंध में आयोग को साक्ष्य और ज्ञापन सौंपा गया है। महिला सशक्तीकरण को लेकर उन्होंने जल्द नई योजना शुरू करने की घोषणा की। इसके तहत करीब 3.60 करोड़ महिलाओं और उनके परिवारों को लाभ मिलने का दावा किया। रोजगार के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से अब तक 9.5 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। 32 हजार पुलिस कांस्टेबल, 42 हजार होमगार्ड और करीब 25 हजार अन्य पदों पर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।

Check Also

फार्म-6 और 7 में बदलाव कर फर्जी वोट बढ़ाने की साजिश : अखिलेश

– चुनाव आयोग से मांगा जवाब, मतदाता सूची को आधार से जोड़ने की उठाई मांग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *