Breaking News

दीपावली पर्व कांग्रेस, भाजपा, विस अध्यक्ष और सपा ने शुभकामनाये दी

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 3 नवम्बर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और विधान मण्डल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा मोना ने उत्तर प्रदेशवासियों को दीपावली के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं दी है।
उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने दीपावली पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं और अपने संदेश में कहा है कि दीपावली भारत के सबसे बड़े और प्रतिभाशाली उत्सवों में से एक है। यह त्योहार आध्यात्मिक रूप से अंधकार पर प्रकाश की विजय को दर्शाता है। भारतवर्ष में मनाए जाने वाले सभी त्यौहारों में दीपावली का सामाजिक और धार्मिक दोनों दृष्टि से अत्यधिक महत्त्व है।
उत्तर प्रदेश विधान सभा के उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने दीपावली पर्व  पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए समस्त जनमानस के सुख-समृद्धि व दीर्घायु होने की कामना की है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने दीपावली के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि दीपावली का यह पावन पर्व दुनिया भर के लोगों द्वारा बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है l दीपावली सर्वाधिक लोकप्रिय और जन-जन के मन में हर्ष-उल्लास पैदा करने के साथ ही अंधकार से प्रकाश में ले जाने का पर्व है l
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति कुँवर मानवेंद्र सिंह ने दीपावली पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख समृद्धि की कामना की और अपने सन्देश में कहा कि दीपावली एक लौकिक पर्व है। जो केवल बाहरी अंधकार को ही नहीं, बल्कि भीतरी अंधकार को मिटाने का भी पर्व है I

Check Also

स्मार्ट प्रीपेड मीटर पर ऊर्जा मंत्री की राहत का ऐलान, बैठक में उपभोक्ताओं को बड़ी सुविधा

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। राजधानी के शक्ति भवन में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES