Breaking News

विराज सागर दास ने ‘दीपावली’ के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 3 नवम्बर। बीबीडी ग्रुप के चेयरमैन, चेयरमैन बैडमिन्टन एसोसिएशन उ0प्र0, उपाध्यक्ष बैडमिन्टन एसोसिएशन ऑफ इण्डिया एवं भारतीय ओलम्पिक एसोसिएशन यूथ कमीशन (आई.इ.ओ.) के चेयरमैन विराज सागर दास ने दीप मालाओं के पवित्र पर्व ‘दीपावली’ के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है ।
श्री दास ने कहा कि अधर्म पर धर्म की, और असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक के रूप में मनाया जाने वाला प्रकाश पुन्जों का यह पर्व हमें सदा सत्य की राह पकड़कर धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है, और याद दिलाता है कि आदिकाल से सदैव सत्य और धर्म की ही विजय होती आयी है।
श्री दास ने अंधकार पर प्रकाश की विजय के प्रतीक पवित्र त्यौहार ‘दीपावली’ पर प्रदेश की जनता को एक बार पुनः अपनी हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Check Also

2027 से पहले लखनऊ में उठा बड़ा सियासी सवाल—कुर्मी मुख्यमंत्री कब?

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES