Breaking News

छांगुर बाबा पर ईडी का शिकंजा, दुबई, यूएई और नेपाल से फंडिंग के सुराग

– 15 टीमों ने 12 ठिकानों पर मारा छापा, सोना, नकदी और लग्जरी गाड़ियां बरामद
– मनी लॉन्ड्रिंग की बड़ी जांच में शामिल हुए 20 लोग
वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
बलरामपुर। अवैध धर्मांतरण और हवाला कारोबार से जुड़े मामलों में कुख्यात जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार सुबह बड़ा शिकंजा कसा। ईडी की 15 टीमों ने बलरामपुर, लखनऊ और मुंबई के 12 ठिकानों पर एक साथ तड़के 6 बजे छापेमारी की। इस कार्रवाई में ईडी को सोना, नकदी, लग्जरी गाड़ियां और करोड़ों रुपये की संपत्तियों के दस्तावेज हाथ लगे हैं। साथ ही, विदेशी फंडिंग से जुड़े कई अहम सुराग भी बरामद हुए हैं।
ईडी ने छापेमारी की योजना को अत्यंत गोपनीय रखा और किसी को भनक तक नहीं लगने दी। सुबह-सुबह की गई यह कार्रवाई इतनी सटीक थी कि अधिकतर लोग घरों में सो रहे थे। किसी को भागने का मौका नहीं मिला। छांगुर के अलावा उसके करीबियों नीतू और नवीन से लेन-देन के मामले में पूछताछ की गई। बलरामपुर के उतरौला, मधपुर, रेहरामाफी और रफीनगर समेत कई स्थानों पर छापेमारी की गई। छांगुर के कॉम्प्लेक्स, मकान और शोरूम से दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए गए। पूर्व प्रधान जुम्मन खां, जमीन विक्रेताओं संतोष त्रिगुनायक और दुर्गेश कुमार, तथा स्थानीय ग्राम प्रधानों से पूछताछ की गई। हवाला नेटवर्क और जमीन खरीद-फरोख्त में संलिप्तता की जांच की जा रही है।
मुंबई में शहजाद उर्फ इलियास शेख के माहिम और बांद्रा स्थित ठिकानों पर भी ईडी ने दबिश दी। जानकारी के अनुसार, छांगुर ने इलियास के खाते में ₹1 करोड़ स्थानांतरित किए थे। लखनऊ के चिनहट स्थित राजेश उपाध्याय के आवास पर भी छापा पड़ा, जो छांगुर का करीबी और बलरामपुर कोर्ट का बाबू है। ईडी की कार्रवाई में कुल 20 लोग जांच की जद में आए हैं। इनसे पूछताछ के दौरान भारी दबाव में बयान दिए गए। ईडी अधिकारियों ने किसी को बाहर जाने की अनुमति नहीं दी। उतरौला पुलिस ने सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाली।
सूत्रों के अनुसार, ईडी को दुबई, यूएई और नेपाल से की गई संभावित फंडिंग के ठोस संकेत मिले हैं। अब एजेंसी इन लेनदेन और हवाला चैनल्स की विस्तार से जांच कर रही है। अब तक जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर ईडी जल्द ही छांगुर बाबा को कस्टडी में लेकर रिमांड पर पूछताछ करेगी। सूत्रों के अनुसार, बड़ी मात्रा में धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) से जुड़े दस्तावेज और डिजिटल डेटा की पड़ताल की जा रही है।

Check Also

छत से कूदी किशोरी, छेड़खानी से बचते हुए टूटी रीढ़ की हड्डी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार गोरखपुर/खजनी। खजनी थानाक्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES