Breaking News

प्राइड एलम्युनि अवार्ड 2026 से सम्मानित हुए प्रो. एम. पी. सिंह

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग के 80वें वार्षिक समारोह के अवसर पर बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय, लखनऊ के प्रो. एम. पी. सिंह को प्राइड एलम्युनि अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं संस्थागत योगदान के लिए प्रदान किया गया। प्रो. सिंह दिल्ली विश्वविद्यालय के गौरवशाली पूर्व छात्र भी रहे हैं, जिन्होंने अपने कार्यों से संस्थान का नाम रोशन किया है।
समारोह में यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिज़ोरम के राज्यपाल जनरल वी. के. सिंह, दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर योगेश सिंह, झाँसी के पूर्व आयुक्त आईएएस डॉ. ए. एस. पांडे, विभागाध्यक्ष प्रो. के. पी. सिंह एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया। इस दौरान मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों ने प्रो. एम. पी. सिंह की उपलब्धियों की सराहना की और उनके योगदान को शिक्षा जगत के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।
वक्ताओं ने कहा कि प्रो. सिंह ने न केवल शिक्षण और शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है, बल्कि संस्थागत विकास में भी अहम भूमिका निभाई है। उनके नेतृत्व और दृष्टिकोण ने अनेक विद्यार्थियों और शोधार्थियों को नई दिशा दी है। कार्यक्रम में देशभर से आए शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिससे समारोह का महत्व और भी बढ़ गया।

Check Also

SIR के बाद दिल्ली की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट कल होगी जारी, 47.75 लाख नाम नहीं होंगे शामिल; 30 सितंबर तक दावा-आपत्ति का मौका

– किसी भी सहायता के लिए आप चुनाव आयोग के हेल्पलाइन नंबर 1950 पर कॉल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES