Breaking News

माघ मेला : इस वर्ष मेला भव्यता और दिव्यता के नए आयाम स्थापित करेगा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

– तैयारियों का सीएम योगी ने लिया व्यापक जायजा
– 12–15 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी) / अजय कुमार
प्रयागराज। माघ मेला-2026 की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां गंगा और बड़े हनुमान जी के दर्शन-पूजन के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि इस वर्ष मेला भव्यता और दिव्यता के नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने बताया कि तैयारियां तेज गति से आगे बढ़ रही हैं और रेलवे, सेना तथा विभिन्न विभागों के साथ समन्वित बैठकें सम्पन्न हो चुकी हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार माघ मेला लगभग 800 हेक्टेयर क्षेत्र में सात सेक्टरों में आयोजित होगा। पौष पूर्णिमा से माघी पूर्णिमा तक लगभग 20 से 25 लाख कल्पवासियों के रहने की संभावना है, जबकि डेढ़ महीने की अवधि में 12 से 15 करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान करने का अनुमान है। प्रमुख स्नान पर्वों—मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या, बसंत पंचमी, माघी पूर्णिमा और महाशिवरात्रि—पर भारी भीड़ की उम्मीद है।
न्होंने बताया कि सिंचाई विभाग मेले के दौरान प्रतिदिन 10,000 क्यूसेक शुद्ध जल उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहा है, जबकि पीडब्ल्यूडी 7 पंटून पुल और 160 किलोमीटर क्षेत्र में चेकर्ड प्लेट मार्ग तैयार कर रहा है। जल निगम 242 किलोमीटर पेयजल पाइप और 85 किलोमीटर सीवर लाइन बिछा रहा है, ताकि कोई प्रदूषण संगम तक न पहुंचे। मेला क्षेत्र में 25 हजार शौचालय, 8 हजार डस्टबिन, दो 20-बेड अस्पताल, 12 पीएचसी हेल्प सेंटर, 50 एम्बुलेंस और 42 पार्किंग स्थल विकसित किए जा रहे हैं। सुरक्षा के लिए 17 थाने, 42 चौकियां, डीप वॉटर बैरिकेडिंग और 400 एआई-सक्षम कैमरे स्थापित किए जाएंगे। परिवहन व्यवस्था के लिए 3,800 बसें और 75 इलेक्ट्रिक शटल बसें चलाई जाएंगी।
निरीक्षण के दौरान मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Check Also

मिट्टी के घर से संसद तक का सफर, रवि किशन ने डीडीयू में पहली क्लास में साझा किए संघर्ष के अनुभव

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार गोरखपुर। गोरखपुर के सांसद और अभिनेता रवि किशन शुक्ला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES