Breaking News

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर लोहिया संस्थान में जागरूकता कार्यक्रम

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ के मानसिक रोग विभाग में मंगलवार को विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभाग के संकाय सदस्य डॉ. ए.क्यू. जिलानी, डॉ. आकांक्षा शर्मा, डॉ. अनुरंजन विश्वकर्मा और डॉ. शान्तनु शुक्ला के साथ अन्य विभागों के संकाय सदस्य भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मरीज और उनके परिजन शामिल हुए।
इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने मानसिक रोग और रोगियों के प्रति संवेदना और सहानुभूति के साथ व्यवहार करने का संकल्प लिया। साथ ही यह भी प्रण किया गया कि आत्महत्या रोकथाम की दिशा में हर संभव प्रयास किया जाएगा और समाज को इस विषय पर जागरूक करने में सक्रिय भूमिका निभाई जाएगी। विशेषज्ञों ने कहा कि आत्महत्या एक गंभीर सामाजिक और स्वास्थ्य समस्या है, जिसे जागरूकता और समय पर उपचार से रोका जा सकता है।
संस्थान के मानसिक रोग विभाग में प्रतिदिन मरीजों की जांच और परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। इसके साथ ही विशेष ओपीडी जैसे नशा मुक्ति, महिला एवं बाल मानसिक स्वास्थ्य, वृद्धावस्था मानसिक स्वास्थ्य और साइकोसोमैटिक ओपीडी का भी संचालन नियमित रूप से किया जाता है। विभाग का उद्देश्य है कि मानसिक रोगों को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों को दूर किया जाए और जरूरतमंद मरीजों को बेहतर उपचार और सहयोग प्रदान किया जाए।
कार्यक्रम का समापन आत्महत्या रोकथाम को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए इस संकल्प के साथ किया गया कि संवेदनशील और सहानुभूतिपूर्ण समाज ही इस चुनौती का समाधान कर सकता है।

Check Also

मोबाइल टॉवर पूरी तरह सुरक्षित, अफवाहों से बचने की अपील

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। भारत सरकार के संचार मंत्रालय के अंतर्गत दूरसंचार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES