Breaking News

केंद्रीय बजट पर अखिलेश यादव का हमला: कहा- न आम आदमी का जिक्र है, न उसकी फिक्र

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
दिल्ली । संसद में पेश किए गए केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यह बजट आम आदमी के लिए नहीं, बल्कि कुछ खास लोगों और व्यापारियों के हित में बनाया गया है। उन्होंने कहा कि इस बजट में न आम जनता का जिक्र है और न उसकी फिक्र। उन्होंने कहा कि भाजपा के बजट का मकसद केवल अपने कमीशन और समर्थकों को फायदा पहुंचाना होता है। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि भाजपा का बजट 5% लोगों के लिए है और इसे आम जनता के हितों के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाता। उन्होंने महंगाई बढ़ने के बावजूद जनता को टैक्स में राहत न देने को ‘टैक्स-शोषण’ करार दिया।
अखिलेश यादव ने कहा कि बजट प्रस्तुत होते ही शेयर बाजार में गिरावट देखी गई, जो इस बात का संकेत है कि आम आदमी की चिंता इस बजट में कहीं नहीं है। उन्होंने अमीरों को मिले विभिन्न लाभों और छूटों के मुकाबले बेरोजगारों और छोटे किसानों के लिए कोई ठोस योजना न होने पर नाराजगी व्यक्त की। वहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026-27 पेश किया। उन्होंने सार्वजनिक पूंजीगत व्यय, इंफ्रास्ट्रक्चर रिस्क गारंटी फंड, ऋण-से-जीडीपी अनुपात, राजकोषीय घाटा और गैर-ऋण प्राप्तियों के आंकड़े साझा किए। बजट में किसानों, पशुपालकों, ग्रामीणों, दिव्यांगों, स्टार्टअप्स और महिलाओं की अगुवाई वाले समूहों के लिए कई योजनाओं का प्रस्ताव रखा गया है। 500 जलाशयों और अमृत सरोवरों का एकीकृत विकास, फिशरीज वैल्यू चेन को मजबूत करना, पशुपालन में लोन-आधारित सब्सिडी, नारियल, चंदन, काजू और अखरोट जैसी फसलों के संवर्धन, और एआई टूल-भारत VISTAAR कार्यक्रम जैसे पहलें शामिल हैं, जो किसानों की उत्पादकता और आय बढ़ाने में मदद करेंगी।
अखिलेश यादव ने कहा कि यह बजट आम जनता और गरीबों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरता और इसे निराशाजनक और निंदनीय बताया।

Check Also

केंद्रीय बजट विकसित भारत 2047 की दिशा में सशक्त कदम: रोहित अग्रवाल

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारलखनऊ। राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष (व्यापार) रोहित अग्रवाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES