Breaking News

GRP : ट्रेन में चोरी करने वाला गिरफ्तार, पीली धातु- नगदी बरामद

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 21 अक्टूबर। थाना जीआरपी चारबाग द्वारा ट्रेन में चोरी करने वाला अजय कुमार पुत्र पन्नालाल नि0 झोपडपट्टी मवैया रेलवे लाइन गोविन्द के घर के पास थाना आलमबाग लखनऊ गिरफ्तार कब्जे से चोरी की 01 चैन पीली धातु 01 अंगूठी पीली धातु व नगदी (कुल अनुमानित कीमती 48550 रूपये) बरामद।
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक रेलवे लखनऊ द्वारा त्योहारों पर यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत ट्रेनों व रेलवे स्टेशनों पर चोरी/लूट/जहर खुरानी की घटनाओं की रोकथाम व इनामिया/वांछित/ वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत श्रीमान् पुलिस उपाधीक्षक रेलवे प्रथम संजीव कुमार सिन्हा के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक संजय खरवार थाना जीआरपी चारबाग लखनऊ के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दिनांक 21.10.2023 को थाना जीआरपी चारबाग से 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया ।

Check Also

फोटोग्राफी उपकरणों की अत्याधुनिक रेंज ने खींचा पेशेवरों का ध्यान, लखनऊ में सजा मिनी एक्सपो

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। फोटोग्राफी से जुड़े आधुनिक उपकरणों और तकनीकों को एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES