Breaking News

रालोद की मजबूती ही प्रत्येक कार्यकर्ता और पदाधिकारी का ध्येय हो : त्रिलोक त्यागी

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। चैधरी चरण सिंह की विचारधारा विश्वव्यापी है। उत्तर प्रदेश में रालोद की मजबूती ही प्रत्येक कार्यकर्ता और पदाधिकारी का ध्येय होना चाहिए। राष्ट्रीय लोकदल प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी की विशेष उपस्थिति एवं प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय की अध्यक्षता में भारत रत्न श्रद्धेय चैधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर मार्ल्यापण एवं दीप प्रज्वलन के साथ प्रारम्भ हुई। बैठक में श्रद्धेय चैधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिये जाने पर केन्द्र सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, नवनिर्वाचित विधायक मिथिलेष पाल, एस0सी0एस0टी0 आयोग के सदस्य नरेंद्र खजूरी तथा राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे, राष्ट्रीय सचिव डाॅ0 सुधाकर पाण्डेय एवं विजय श्रीवास्तव तथा डाॅ0 सुरेश यादव, उपस्थित रहे।
त्रिलोक त्यागी ने अनुशासन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुये उन्होंने कहा कि रालोद के प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता के लिए अनुशासित होना आवश्यक है। प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी करने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि अब विधानसभा चुनाव में बहुत ही कम समय बचा है और भारत रत्न चैधरी चरण सिंह की नीतियों को जन जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चैधरी जयंत सिंह देश का भविष्य हैं जिनके हाथों को मजबूत करना हम सबकी जिम्मेदारी है।
बैठक में वसीम हैदर, योगराज, रामलखन यादव, रामआसरे विश्वकर्मा, आदित्य विक्रम सिंह, बी0एल0 प्रेमी, रजनीकांत मिश्रा, अम्बुज पटेल, चंद्रकांत अवस्थी, आर0पी0 सिंह चैहान, रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, अंकुर सक्सेना, रविन्द्र सिंह पटेल, रोहित अग्रवाल, परिणीता सिंह, दिलनवाज खान पूर्व विधायक, महेश पाल धनगर, सम्राट सिंह चैहान, आमिर साबिरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह चेयरमैन, चैधरी राम सिंह पटेल, विवेक चैधरी, रामसेवक रावत, सरताज मलिक सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय अध्यक्ष, संगठन महासचिव, जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष एवं प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे।

Check Also

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में खेली गयी फूल और अबीर – गुलाल की होली

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के पावन पर्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES