Breaking News

चोरी की घटना का अनावरण,सोने-चाँदी के आभूषण व सिक्के आदि बरामद

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
सीतापुर 2 सितम्बर। दिनांक 02.09.2021 को थाना रेउसा पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर खुरवलिया के पास से 02 अभियुक्तों 1-त्रिभुवन 2-सुशील को गिरफ्तार कर चोरी की घटना का अनावरण किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे/निशादेही से चोरी के 01 लाख 43 हजार 636 रूपये नगद, चोरी के सोने-चाँदी के आभूषण व सिक्के आदि बरामद हुए।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 19.08.2021 को थाना रेउसा क्षेत्रान्तर्गत अज्ञात चोरो द्वारा चोरी की घटना कारित की गई थी, जिसके सम्बन्ध में थाना रेउस पर मु0अ0सं0 317/2021 धारा 457/380 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण के प्रयास किये जा रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों से बरामद रूपया, आभूषण आदि उक्त चोरी की घटना से सम्बन्धित है। इस सम्बन्ध में थाना रेउस पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त :-
1-त्रिभुवन निवासी बेदौरा थाना रेउसा जनपद सीतापुर।
2-सुशील निवासी बेदौरा थाना रेउसा जनपद सीतापुर।

Check Also

गियर बाक्स के नीचे सीक्रेट बॉक्स में छिपा था 3.92 करोड़ का सोना, दो गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार चंदौली। चंदौली में पुलिस और स्वाट/एसओजी टीम ने बुधवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES