Breaking News

नया ट्रांसफर स्थापित होने के कारण पुराने महानगर में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी) / अजय कुमार

लखनऊ। महानगर विद्युत उपकेंद्र ने यह सूचना दी है कि 33/11 केवी उपकेंद्र सुभाष पार्क, महानगर के अंतर्गत दिनांक 07 अगस्त 2026 को सीएम ग्रिड योजना के तहत नया विद्युत परिवर्तक (ट्रांसफॉर्मर) स्थापित करने का कार्य किया जाएगा।
इस कार्य के कारण प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक सेक्टर-ए महानगर, पुराना महानगर, गोपाल पुरवा, गोल मार्केट, निशातगंज चौराहा तथा आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी।
अवर अभियंता पुष्पेंद्र यादव ने उपभोक्ताओं से इस दौरान सहयोग करने की अपील की है तथा होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।

Check Also

राष्ट्रीय लोकदल मुख्यालय में धूमधाम से मना अनिल दुबे का जन्मदिन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मुख्यालय में बुधवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES