Breaking News

मुख्यमंत्री ने गुरु गोबिन्द सिंह जयन्ती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खालसा पंथ के संस्थापक दसवें सिख गुरु गोबिन्द सिंह की जयन्ती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं।
आज यहाँ जारी एक बधाई सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु गोबिन्द सिंह जी ने समाज को सत्य, धर्म, न्याय और भलाई हेतु प्रेरित किया तथा अन्याय व अत्याचार के विरुद्ध आगे बढ़कर नेतृत्व प्रदान किया। गुरु गोबिन्द सिंह ने समाज के उपेक्षित वर्ग के लोगों को समाज की मुख्य धारा में सम्मिलित कर सामाजिक समरसता का वातावरण बनाने का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया है। हम सभी को गुरु गोबिन्द सिंह के बताए रास्ते पर चलकर देश और समाज के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए।

Check Also

स्वास्थ्य से खेती तक माइक्रोबायोम तकनीक का सहारा लेगी योगी सरकार, तैयार हुआ प्लान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने, नदियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *