Breaking News

छतरी यात्रा का समापन आज अयोध्या में, ऋषि त्रिवेदी होंगे शामिल

– अखण्ड आर्यावर्त आर्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल होंगे
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। चेन्नई से शुरू हुई छतरी यात्रा का समापन शनिवार को रामनगरी अयोध्या में हो रहा है। इस यात्रा में अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी सहित संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल होंगे। संगठन मुख्यालय के कार्यालय प्रभारी प्रमोद त्रिवेदी के मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी सहित कार्यकर्ताओं का दल कल सुबह सात बजे बिड़ला धर्मशाला अयोध्या के लिए रवाना होगा, जहां से हनुमान गढ़ी तक छतरी यात्रा निकाली जाएगी। पिछले कई सालों से निकाली जा रही यह यात्रा इस वर्ष भी चेन्नई से शुरू होकर वाराणसी होते हुए शुक्रवार देर शाम अयोध्या पहुंची, जो कल अपने अन्तिम पड़ाव में बिड़ला धर्मशाला से हनुमान गढ़ी पहुंच कर समाप्त होगी। संगठन मुख्यालय प्रभारी के मुताबिक छतरी यात्रा में अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी के अलावा प्रदेश अध्यक्ष चन्द्र मौलि शुक्ल, राष्ट्रीय प्रवक्ता बाबा महादेव, कोषाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, राष्ट्रीय संयोजक पंकज तिवारी प्रमुख रूप से शामिल होंगे।

Check Also

मोबाइल टॉवर पूरी तरह सुरक्षित, अफवाहों से बचने की अपील

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। भारत सरकार के संचार मंत्रालय के अंतर्गत दूरसंचार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES