Breaking News

अटल जी की जयंती पर लखनऊ में गूंजे राष्ट्रनिर्माण के विचार, छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी )/ अजय कुमार
लखनऊ । अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ तथा संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जयंती के अवसर पर 25 दिसम्बर 2025 को “भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी: राष्ट्र निर्माण में योगदान” विषय पर निबंध, चित्रकला, भाषण प्रतियोगिता एवं परिचर्चा का आयोजन जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय, मोहान रोड, लखनऊ में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महान राष्ट्रनिर्माता अटल जी के विचारों, मूल्यों और योगदान से छात्राओं को प्रेरित करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ अटल प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन, पुष्पांजलि, सरस्वती वंदना एवं बुद्ध वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर संस्थान के सदस्य तरुणेश बौद्ध, भिक्षु शील रतन, संस्थान के निदेशक डॉ. राकेश सिंह, डॉ. धीरेंद्र सिंह, वेन डॉ. जुलाम्पिटिए पुन्न्यासार, अरुणेश मिश्र, विद्यालय की प्रधानाचार्या नविता यादव सहित अनेक गणमान्य अतिथि, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्राएं एवं नागरिक उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के बहुआयामी व्यक्तित्व, संवेदनशील नेतृत्व, राष्ट्रनिष्ठा, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अटल जी ने राजनीति को मानवीय संवेदना, संवाद और सहमति से जोड़ा तथा भारत को वैश्विक मंच पर सशक्त पहचान दिलाई। कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और विजेताओं को पुरस्कार, स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। अंत में प्रधानाचार्या नविता यादव ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

Check Also

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व होली उत्सव पर आईएमए में जुटे चिकित्सक, महिला डॉक्टरों को मिला सम्मान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) लखनऊ और लखनऊ ऑब्स्टेट्रिक्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES