Breaking News

चीफ फार्मेसिस्ट अलका श्रीवास्तव का विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल चिकित्सालय में चीफ फार्मेसिस्ट अलका श्रीवास्तव की सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में चिकित्सालय के अधिकारियों, चिकित्सकों, फार्मेसिस्टों तथा विभिन्न संवर्गों के कर्मचारियों ने सहभागिता की और उनके सेवाकाल की सराहना की। सम्मान समारोह में चिकित्सालय की निदेशक डॉ. कजली गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवेश चंद्र पांडेय, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस.आर. सिंह, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अजय शर्मा, डॉ. निमेश भल्ला, प्रभारी अधिकारी फार्मेसी आनंद सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। निदेशक डॉ. कजली गुप्ता ने कहा कि अलका श्रीवास्तव की सौम्यता, सेवा भावना, कर्मठता और कर्तव्यपरायणता सभी के लिए प्रेरणास्रोत रही है। उनके कार्य व्यवहार से नई पीढ़ी को सीख लेनी चाहिए।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक और चिकित्सा अधीक्षक ने श्रीमती अलका को उज्ज्वल और सुखद भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। पूर्व प्रभारी अधिकारी फार्मेसी एस.के. यादव ने कहा कि चिकित्सालय परिवार जनस्वास्थ्य की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। ओ.पी. सिंह ने फार्मेसी संवर्ग को विभाग की रीढ़ बताते हुए कहा कि अलका श्रीवास्तव इस संवर्ग की सशक्त पहचान रहीं। प्रभारी अधिकारी फार्मेसी आनंद सिंह ने उन्हें एक कर्तव्यनिष्ठ और अनुशासित अधिकारी बताया। कार्यक्रम का संचालन फार्मेसिस्ट फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील यादव ने किया। उन्होंने कहा कि अलका श्रीवास्तव अपने सरल स्वभाव और व्यवहार के कारण न केवल फार्मासिस्टों बल्कि सभी कर्मचारियों में लोकप्रिय रहीं।

समारोह को चीफ फार्मेसिस्ट दया शंकर पांडे, दिनेश सिंह, सुधीर कुमार, रजनीश पांडे, ओ.पी. पटेल, महेंद्र रावत, आनंद मिश्रा, अंजुम, प्रतिमा, श्रवण कुमार चौधरी, विशाल राठौर, कासिम और सुएब ने भी संबोधित किया। पूर्व चीफ फार्मेसिस्ट अजय मिश्रा ने काव्यपाठ के माध्यम से उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के सफल संचालन में वरिष्ठ फार्मेसिस्ट एवं डीपीआरए के जिला कोषाध्यक्ष अजय कश्यप की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Check Also

बजट में रेलवे में सीनियर सिटीजन को झटका, ‘विकसित भारत’ में बुजुर्ग कहां ? सरकार की प्राथमिकताओं में यह मुद्दा नहीं

– रेल सूत्रों का कहना है कि वरिष्ठ नागरिकों की रियायत पर “नीति स्तर पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES