Breaking News

एनबीआरआई में दो दिवसीय गुलदाउदी व कोलियस पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। सीएसआईआर–राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान (एनबीआरआई) के वनस्पति उद्यान स्थित सेंट्रल लॉन में दो दिवसीय वार्षिक गुलदाउदी एवं कोलियस पुष्प प्रदर्शनी–2025 का शुभारंभ शनिवार को हुआ। रंग-बिरंगे फूलों से सजे परिसर में प्रदर्शनी के पहले ही दिन बड़ी संख्या में शहरवासी पहुंचे और पुष्प वैविध्य का आनंद लिया।
प्रदर्शनी का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग एम. देवराज ने सीएसआईआर–एनबीआरआई के निदेशक डॉ. अजित कुमार शासनी की उपस्थिति में किया। संयोजक एवं प्रधान वैज्ञानिक डॉ. के.जे. सिंह ने बताया कि इस वर्ष 95 प्रदर्शकों की 671 प्रविष्टियां प्रदर्शनी में शामिल की गई हैं। आयोजन का उद्देश्य पुष्पकृषि उद्योग और उसके विभिन्न पहलुओं के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाना है। प्रदर्शनी में गुलदाउदी की 75 अनोखी किस्मों को विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया है। यहां आगंतुकों को फूलों के रंग, आकार, किस्मों के साथ उनके संवर्धन और उत्पादन की आधुनिक तकनीकों की जानकारी भी दी जा रही है। सीएसआईआर–एनबीआरआई के वैज्ञानिकों से सीधे संवाद कर किसान और पुष्प प्रेमी व्यावसायिक कट-फ्लावर किस्मों से जुड़ी उपयोगी जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।
प्रदर्शनी में सीएसआईआर, नई दिल्ली द्वारा संचालित राष्ट्रीय पुष्पकृषि मिशन की जानकारी के लिए अलग स्टॉल लगाया गया है। मिशन से जुड़े लाभार्थी किसानों द्वारा अपनी फूलों की उपज बिक्री के लिए उपलब्ध कराई गई है। निर्णायकों द्वारा विभिन्न वर्गों में प्रविष्टियों का मूल्यांकन किया गया। प्रदर्शनी रविवार को भी आमजन के लिए खुली रहेगी और 21 दिसंबर को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ इसका समापन होगा।

Check Also

केंद्रीय बजट विकसित भारत 2047 की दिशा में सशक्त कदम: रोहित अग्रवाल

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारलखनऊ। राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष (व्यापार) रोहित अग्रवाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES