Breaking News

दिल्ली में जनवरी की रिकॉर्ड बारिश, ठंड और कोहरे से अभी नहीं मिलेगी राहत

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
दिल्ली। साल 2026 का जनवरी महीना राजधानी दिल्ली के लिए मौसम के लिहाज से रिकॉर्ड बनाने वाला साबित हो रहा है। इस बार जनवरी में पिछले चार वर्षों की तुलना में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है, जिससे ठंड के साथ नमी भी बढ़ गई है। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल राहत के आसार नहीं हैं और आने वाले दिनों में भी बादल छाए रहने के साथ दोबारा बारिश की संभावना बनी हुई है।
बीते कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार फरवरी की शुरुआत में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। इससे तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। स्काईमेट वेदर के मुताबिक 26 जनवरी को दिल्ली का अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि अगले ही दिन यह गिरकर 16.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जनवरी महीने में अब तक सफदरजंग वेधशाला में 21 मिमी और पालम एयरपोर्ट क्षेत्र में 36 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। सामान्य तौर पर जनवरी में सफदरजंग का औसत 19.2 मिमी और पालम का 17.2 मिमी रहता है। इस लिहाज से इस बार राजधानी में चार साल में सबसे अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। हालांकि वर्ष 2022 में जनवरी के दौरान सफदरजंग में 88.2 मिमी और पालम में 110 मिमी बारिश दर्ज हुई थी।
बताते चलें कि ठंड के मोर्चे पर भी जनवरी का महीना खासा सख्त रहा है। 26 जनवरी को न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो पिछले चार वर्षों में सबसे कम रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली सहित कई राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। साथ ही 31 जनवरी से 3 फरवरी के बीच दिल्ली-एनसीआर में फिर से बारिश और कुछ इलाकों में शीत लहर की संभावना जताई गई है।

Check Also

UGC नियमावली पर सुप्रीम कोर्ट की रोक: समानता के अधिकार पर सवाल

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट द्वारा यूजीसी (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES