Breaking News

ग्रामीण राजमिस्त्रियों को प्रशिक्षण देकर बनाया जा रहा कुशल, दक्ष और हुनरमंद – केशव प्रसाद मौर्य

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 22 अक्टूबर। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व व निर्देशन में ग्रामीण क्षेत्रों में बन रहे प्रधानमंत्री आवास योजना -ग्रामीण के आवासों की गुणवत्ता सुनिश्चित कराने तथा घरों के निर्माण के लिए कुशल राजमिस्त्रियों उपलब्धता सुनिश्चित कराने के दृष्टिगत प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अन्तर्गत रूरल मेसन ट्रेनिंग का कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। श्री मौर्य ने बताया कि ग्रामीण राजमिस्त्रियों को प्रशिक्षण देकर और अधिक कुशल,दक्ष और हुनरमंद बनाया जा रहा है, इससे, मिस्त्रियों के लिए रोजगार के नये द्वार खुलेंगे और राज मिस्त्रियों के प्रशिक्षण से उनकी आय में होगा इजाफा होगा, यही नहीं प्रधानमंत्री आवास योजना -ग्रामीण व मुख्यमंत्री आवास योजना -ग्रामीण के तहत बनाये जा रहे आवासों की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। श्री मौर्य ने बताया कि कि अब तक रूरल मेसन ट्रेनिंग के अन्तर्गत कुल 54,105 लाभार्थी इन्नरोल्ड किये गये है, जिनमें से 39,236 लाभार्थियों का प्रशिक्षण कराया जा चुका है तथा 26 हजार राजमिस्त्रियों का एसेसमेन्ट भी पूर्ण हो गया है और 19259 राजमिस्त्रियों सर्टिफिकेशन भी हो गया है। पुरूषो के अलावा महिला राजमिस्त्रियों (रानी मिस्त्री) को भी इसमें प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 7058 महिला राजमिस्त्रियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

Check Also

ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत 29.50 करोड़ रुपये की सब्सिडी स्वीकृत : केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत वित्तीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES