Breaking News

राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच एवं महावीरी अखाड़ा ने नौतनवा पुलिस अधिकारियों का किया सम्मान

वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ ठाकुर सोनी
महाराजगंज 19 नवम्बर। विगत दिवस नौतनवा क्षेत्र के थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश पांडे के कुशल नेतृत्व में पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षित तरीके से भारतीय त्योहारों को समापन कराने के लिए राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच और महावीरी अखाड़ा के व्यवसायियों एवं युवाओं ने स्थानीय पुलिस बल का सम्मान राम जानकी मंदिर परिसर में किया।
इस कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच के प्रदेश सचिव ठाकुर सोनी ने एवं राष्ट्रीय स्वर्णकार युवा मंच, नौतनवा अध्यक्ष राजू सोनी पहलवान तथा संचालन ओम प्रकाश वर्मा ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच के प्रदेश सचिव ठाकुर सोनी ने थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश पांडे का माला पहनाकर स्वागत किया। राजू सोनी पहलवान एवं ओम प्रकाश वर्मा ने नगर चौकी प्रभारी दुर्गेश सिंह को तथा सभी व्यापारियों एवं महावीरी अखाड़ा के युवाओं ने बारी बारी से पुलिस बल को सम्मानित किया।
ओम प्रकाश वर्मा ने पुलिस बल की सक्रियता एवं उनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों पर प्रकाश डाल पुलिस बल का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच एवं महावीरी अखाड़ा ने थाना प्रभारी नौतनवा एवं चौकी इंचार्ज नौतनवा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर नगर के तमाम व्यवसाई एवं युवाओं ने भाग लिया जिसमें ठाकुर सोनी, कमलेश अग्रवाल, राजू पहलवान, ओम प्रकाश वर्मा, संदीप सिंह, आकाश वर्मा, रामा यादव आदि उपस्थित थे।

Check Also

वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, सीता कुटिया के भी किए दर्शन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार कानपुर। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *