Breaking News

एडीआरएम नीलिमा सिंह ने किया अयोध्या कैंट स्टेशन का निरीक्षण, गंदगी पर जताई नाराजगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
अयोध्या। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की अपर मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) नीलिमा सिंह ने रविवार को अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसर में गंदगी और अव्यवस्थाएं पाए जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

एडीआरएम ने निरीक्षण की शुरुआत लोको कक्ष से की, इसके बाद प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, शौचालय और अन्य सार्वजनिक स्थलों का जायजा लिया। प्लेटफॉर्म नंबर एक के सामने गंदगी देखकर उन्होंने सवाल उठाए और कहा कि यदि मुख्य प्लेटफॉर्म की स्थिति संतोषजनक नहीं है तो अन्य स्थानों की हालत का अंदाजा लगाया जा सकता है। आगे के निरीक्षण में अन्य प्लेटफॉर्मों पर भी साफ-सफाई और रखरखाव में कमियां सामने आईं, जिस पर उन्होंने असंतोष व्यक्त किया।

स्टेशन के सामने अवध कॉलोनी की ओर स्थित टूटी दीवार को देखकर भी एडीआरएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों से दीवार टूटने का कारण पूछा और मरम्मत में देरी पर आपत्ति दर्ज कराई। अधिकारियों ने बताया कि इस मार्ग से अराजक तत्वों की आवाजाही रहती है, जिससे सुरक्षा की दृष्टि से भी समस्या बनी हुई है।

एडीआरएम नीलिमा सिंह ने कहा कि निरीक्षण की सूचना पहले से होने के बावजूद यदि लापरवाही सामने आती है तो यह गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के कारण अयोध्या कैंट स्टेशन का महत्व बढ़ गया है और यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु तथा यात्री आते हैं। यात्रियों की सुविधाओं और सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कमी स्वीकार नहीं की जाएगी।

उन्होंने सभी प्लेटफॉर्मों, प्रतीक्षालयों और शौचालयों की नियमित सफाई, टूटी दीवार की शीघ्र मरम्मत और स्टेशन परिसर में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान रेल विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और रेलवे सुरक्षा बल के जवान मौजूद रहे।

Check Also

सनातन परंपरा के पथ पर पंचकोशी यात्रा, काशी की सेवा ही मेरा परम धर्म : अजय राय

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वाराणसी/लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES