Breaking News

बहन की बरात से पहले उठी भाई की अर्थी

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर शनिवार आधी रात भीषण हादसा हो गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि चार दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक हादसा काकोरी थाना क्षेत्र में टोल प्लाजा के पास आधी रात करीब 1 बजे हुआ। डॉक्टर खेड़ा पारा निवासी महेंद्र नाथ का बेटा आयुष दीपक (24) बीकॉम फाइनल ईयर का छात्र था। उसकी बहन की रविवार की शाम को बरात आनी है। वह देर रात अपने चार दोस्तों के साथ रात में मैगी खाने के लिए घर से निकला था। एक्सप्रेसवे पर ओवर टेक करते हुए उसकी कार ट्रक से टकरा गई। हादसे में सभी लोग घायल हो गए। पुलिस की मदद से सभी को ट्रामा सेंटर भेजा गया। यहां आयुष की मौत हो गई। जबकि चार अन्य का इलाज चल रहा है। बताया गया कि महेंद्रनाथ एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट कासिमाबाद, कटिहार फार्म में फार्म इंचार्ज के रूप में तैनात है।
शाम को आनी थी बहन की बरात:
शाम को बेटी का बरात आनी थी। घर पर मेहमानों का जमावड़ा लगा हुआ था। घर में खुशियों का माहौल था। खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। खबर मिलने के बाद घर में रोना बिलखना शुरू हो गया।

Check Also

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संकल्प, सीबीसी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

– क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *