Breaking News

संन्यासिन के साथ दुष्कर्म का प्रयास

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। वाराणसी के सामनेघाट की निवासी एक संन्यासिन ने दुष्कर्म और धमकाने के आरोप में लंका थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
ज्ञात हो कि सामने घाट क्षेत्र की मारुति नगर कॉलोनी स्थित एक आश्रम में रहने वाली संन्यासिन ने दुष्कर्म के प्रयास के आरोप और धमकाने के आरोप में लंका थाने में चार पर मुकदमा दर्ज कराया है। उसके अनुसार आश्रम के समीप चंदौली जिला निवासी कृष्ण प्रताप सिंह और उसका बेटा गोपाल सिंह रहता है। कृष्ण प्रताप सिंह उन्हें देखकर अश्लील गाने गाता है। आठ नवंबर की रात करीब 9.30 बजे वह गोशाला में गायों की देखभाल कर रही थीं। उसी दौरान उन्हें अश्लील गाली सुनाई दी तो उन्होंने विरोध किया। इस पर कृष्ण प्रताप, उसका बेटा गोपाल, पत्नी सरस्वती देवी और उसकी बेटी उनका मुंह दबाकर अपने घर के अंदर खींचने लगे। कृष्ण प्रताप ने उनके कपड़े नोचकर अश्लील हरकत करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर लोग इकट्ठा हुए तो सभी जान से मारने की धमकी देने लगे। कृष्ण प्रताप ने कहा कि आज बच गई। आगे तुम्हारे साथ दुष्कर्म कर तुम्हारे चेहरे पर तेजाब फेकूंगा।

Check Also

बृजभूषण शरण सिंह के कार्यक्रम से लौट रही खिलाड़ियों की बस पलटी, सात घायल, सभी सुरक्षित

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार गोंडा। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के सम्मान में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES