Breaking News

लखनऊ पुलिस लाइन में मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीमों को महिला सुरक्षा पर दिए गए अहम निर्देश

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। रिजर्व पुलिस लाइन के संगोष्ठी सदन में मंगलवार को मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी और एंटी रोमियो टीम प्रभारी के लिए आयोजित प्रशिक्षण एवं ब्रीफिंग सत्र में महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया। यह सत्र पुलिस आयुक्त लखनऊ और संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध के निर्देशन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था, पुलिस उपायुक्त महिला अपराध और सहायक पुलिस आयुक्त महिला अपराध ने किया।
अधिकारियों ने बताया कि ब्रीफिंग का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत बनाना, अपराधों की रोकथाम को प्रभावी बनाना और पीड़ितों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराना है। इसके तहत सभी पुलिस स्टेशनों में मिशन शक्ति केंद्रों के लिए अलग CUG मोबाइल नंबर जारी किए जाएंगे, जिससे महिलाएं सीधे पुलिस से संपर्क कर सकें। महिला शिकायतों के निस्तारण के लिए हर थाने में सिंगल विंडो प्रणाली स्थापित की जाएगी, ताकि शिकायतों की सुनवाई तेज और संवेदनशील तरीके से हो सके।
सत्र में यौन अपराध की पीड़ित महिलाओं के लिए 360 डिग्री सहायता प्रणाली सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया, जिसमें पुनर्वास सहित हर प्रकार की आवश्यक सहायता शामिल रहेगी। महिलाओं से जुड़े मामलों की त्वरित विवेचना और निस्तारण को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए गए। पुलिसकर्मियों को पीड़ितों से संवेदनशील और सहानुभूतिपूर्ण संवाद बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया।
स्कूलों और कॉलेजों के आसपास सुरक्षा बढ़ाने के लिए सादे कपड़ों में एंटी रोमियो टीमों की प्रभावी तैनाती के निर्देश दिए गए। साथ ही बीट आरक्षी प्रणाली को सुदृढ़ करने पर जोर देते हुए टीमों को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया। अधिकारियों ने निर्देश दिया कि सभी उपायों को तुरंत प्रभाव से लागू कर महिला सुरक्षा को और मजबूत किया जाए।

Check Also

केंद्रीय बजट विकसित भारत 2047 की दिशा में सशक्त कदम: रोहित अग्रवाल

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारलखनऊ। राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष (व्यापार) रोहित अग्रवाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES