Breaking News

सूर्या हत्याकांड पर मायावती ने जताई चिंता; डिप्टी सीएम बोले- दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
गाजियाबाद। खोड़ा थाना क्षेत्र में 11वीं कक्षा के छात्र सूर्या चौहान की हत्या का मामला अब राजनीतिक रंग पकड़ता जा रहा है। ईद के दिन नवनीत विहार कॉलोनी में हुई इस सनसनीखेज वारदात को लेकर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार खोड़ा क्षेत्र में 11वीं के छात्र सूर्या चौहान की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप उसके दोस्त असद और उसके कुछ साथियों पर लगाया गया है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
बसपा प्रमुख मायावती ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर घटना को लेकर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद के खोड़ा में नौजवान सूर्या चौहान की हत्या अत्यंत दुखद और चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए शासन और प्रशासन को प्रभावी कदम उठाने चाहिए। साथ ही घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर उन्हें कानून के अनुसार सख्त सजा दिलाई जानी चाहिए।
वहीं, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि हत्यारा कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि हत्या के आरोपितों को खोजकर कानून के दायरे में लाया जाएगा और उनके खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कानून-व्यवस्था को लेकर पूरी तरह गंभीर है और किसी भी अपराधी को संरक्षण नहीं दिया जाएगा।
सूर्या हत्याकांड को लेकर लगातार बढ़ रही राजनीतिक प्रतिक्रियाओं के बीच पुलिस पर भी जल्द से जल्द आरोपितों की गिरफ्तारी और मामले के खुलासे का दबाव बढ़ गया है।

Check Also

​”हिन्दू धर्म की चंदन की लकड़ी में दीमक लग गई, अब नरमी नहीं कड़ाई का समय : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

– ​”श्री राम के दरबार में चोरी हुई और सारा सरकारी प्रायश्चित प्रायश्चित नहीं” – …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES